Reported By: Sakshi Tripathi
,MP Weather Update News / Image Source : AI GENERATED
भोपाल: MP Weather Update News : मध्य प्रदेश में नौतपा के तीसरे दिन भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। लगातार बढ़ती गर्मी के बीच देश के 40 सबसे गर्म शहरों की सूची में मध्य प्रदेश के 12 शहर शामिल रहे हैं। प्रदेश में खजुराहो और नौगांव में पारा 46.6 डिग्री दर्ज किया गया है, जिसने चूरू और जैसलमेर को भी पीछे छोड़ दिया है। वहीं, राजधानी भोपाल में तापमान 43.6° दर्ज किया गया है।
Heat Wave Red Alert MP मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में अगले 48 से 72 घंटे के दौरान मौसम बदल सकता है और प्री-मानसून की गतिविधियां शुरू होने की उम्मीद है। फिलहाल, आधे प्रदेश में लू का अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को भोपाल संभाग, बुंदेलखंड, विंध्य और महाकौशल में लू का अलर्ट रहेगा, जबकि छतरपुर, निवाड़ी और टीकमगढ़ के इलाकों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि ग्वालियर-चंबल सहित कुछ क्षेत्रों में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। अगले 48 से 72 घंटे में प्री-मानसून की दस्तक के साथ ही कहीं-कहीं बादल छाने, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।