एनटीपीसी ने 2025-26 के लिए 3,394 करोड़ रुपये के अंतिम लाभांग का भुगतान किया

Ads

एनटीपीसी ने 2025-26 के लिए 3,394 करोड़ रुपये के अंतिम लाभांग का भुगतान किया

  •  
  • Publish Date - September 23, 2026 / 05:12 PM IST,
    Updated On - September 23, 2026 / 05:12 PM IST

नयी दिल्ली, 23 सितंबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपने शेयरधारकों को 3,393.83 करोड़ रुपये के अंतिम लाभांश का भुगतान किया है।

कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि इसके साथ ही वित्त वर्ष 2025-26 में कुल लाभांश भुगतान 8,727 करोड़ रुपये हो गया है। यह 10 रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर नौ रुपये के लाभांश के बराबर है।

एनटीपीसी ने कहा, “कंपनी ने 23 सितंबर को 3,393.83 करोड़ रुपये के अंतिम लाभांश का भुगतान किया, जो चुकता शेयर पूंजी का 35 प्रतिशत है।”

यह भुगतान वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दिए गए पहले और दूसरे अंतरिम लाभांश 2,666.58 करोड़ रुपये के अतिरिक्त है। कंपनी ने पहला अंतरिम लाभांश नवंबर, 2025 में और दूसरा फरवरी, 2026 में दिया था।

भारत की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी विद्युत मंत्रालय के तहत आती है। कंपनी की स्थापित क्षमता 91,000 मेगावाट से अधिक है और वह देश की करीब एक-चौथाई बिजली मांग को पूरा करती है।

भाषा

यासिर अजय

अजय