Ali Asgar Dadi Character Reason : कपिल शर्मा की ‘दादी’ ने सालों बाद खोला चुप्पी! इस एक खौफनाक वजह से तोड़ी दिया था शो, सच्चाई जानकर दंग रह जाएंगे आप

Ads

कपिल शर्मा शो में ‘दादी’ बनकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अली असगर ने आखिरकार बताया कि उन्होंने यह किरदार क्यों छोड़ा। बच्चों की शिकायत और करियर में ठहराव इसकी बड़ी वजह बनी।

  •  
  • Publish Date - April 21, 2026 / 09:48 PM IST,
    Updated On - April 21, 2026 / 09:50 PM IST

Ali Asgar Dadi Character Reason / Image Source : X

HIGHLIGHTS
  • अली असगर ने ‘दादी’ किरदार छोड़ने की बताई असली वजह।
  • बच्चों के बुली होने से लिया बड़ा फैसला।
  • एक ही तरह के रोल में फंसने से थे परेशान।

एंटरटेनमेंट डेस्क : Ali Asgar Dadi Character Reason  करीब 4 दशक से अभिनय की दुनिया में काम कर रहे अली असगर को असली पहचान कपिल शर्मा के शो में दादी बनकर मिली। घर-घर में मशहूर होने के बावजूद, अली असगर ने सालों पहले इस सुपरहिट किरदार और महिला किरदारों से दूरी बना ली थी। हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने इस बड़े फैसले के पीछे की दर्दनाक वजह साझा की है, जिसमें बच्चों की शिकायत और करियर में ठहराव जैसे गंभीर मुद्दे शामिल हैं।

‘बच्चों को किया जाता है बुली’

अली असगर ने बताया कि एक समय ऐसा था जब कॉमेडी सर्कस के शनिवार-रविवार दोनों एपिसोड में वह महिला बनकर ही नजर आते थे। राइटर्स के लिए उनके लिए महिला किरदार लिखना आसान हो गया था, जिससे उनकी एक ही तरह की छवि बन गई। अली ने कहा, “मैं और भी बहुत कुछ करना चाहता था, लेकिन मुझे मौके नहीं मिल रहे थे।” Ali Asgar Children Bullying उन्होंने यह भी खुलासा किया कि मजबूरी और आजीविका की जरूरत के कारण उन्होंने लंबे समय तक आवाज नहीं उठाई, क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं उन्हें रिप्लेस न कर दिया जाए। लेकिन जब उनके काम की वजह से उनके बच्चों को बुली किया जाने लगा और बच्चों ने शिकायत की, तब उन्हें अहसास हुआ कि अब रुकना जरूरी है।

अब अपनी सीमाओं को तोड़ना चाहते है

एक्टर ने साफ किया कि उन्हें ड्रैग किरदारों से कोई निजी शिकायत नहीं है, लेकिन एक कलाकार के तौर पर वह अपनी सीमाओं को तोड़ना चाहते थे। पिछले 7-8 सालों से उन्होंने टीवी पर ऐसे किरदार नहीं निभाए हैं। अब वह कॉमेडी में वापसी तो करना चाहते हैं, लेकिन इस शर्त पर कि उन्हें फिर से उन्हीं पुराने सांचों में न बांधा जाए।

इन्हे भी पढ़ें:-