ओडिशा सरकार ने 23,300 करोड़ रुपये से के निवेश प्रस्तावों को लेकर समझौते किए

Ads

ओडिशा सरकार ने 23,300 करोड़ रुपये से के निवेश प्रस्तावों को लेकर समझौते किए

  •  
  • Publish Date - January 19, 2024 / 10:09 PM IST,
    Updated On - January 19, 2024 / 10:09 PM IST

भुवनेश्वर, 19 जनवरी (भाषा) ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को 11 कंपनियों के साथ 23,389 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं झारसुगुड़ा, संबलपुर और सुंदरगढ़ जिलों में स्थापित की जाएंगी।

अधिकारियों ने कहा कि इनसे 15,168 लोगों के लिए रोजगार सृजित होने की संभावना है।

राज्य सरकार और विभिन्न कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में झारसुगुड़ा में आयोजित एंटरप्राइज ओडिशा शिखर सम्मेलन में समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण