(BSNL 72 Days Validity Plan/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: BSNL 72 Days Validity Plan: महंगे मोबाइल रिचार्ज से परेशान यूजर्स के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL का 485 रुपये वाल प्रीपेड प्लान (BSNL 72 Days Validity Plan) एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। यह प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए पेश किया गया है जो कम कीमत में ज्यादा दिनों की वैलिडिटी के साथ डेटा, कॉलिंग और SMS जैसी सुविधाएं चाहते हैं। 500 रुपये से कम कीमत वाला यह प्लान कई यूजर्स की जरूरतों को पूरा कर सकता है।
BSNL के इस प्लान में यूजर्स को 72 दिनों की वैलिडिटी (BSNL 72 Days Validity Plan) दी जा रही है। इस दौरान हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा का फायदा मिलता है। यानी पूरी वैलिडिटी में यूजर्स को कुल 144GB डेटा इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। अगर किसी दिन डेली डेटा लिमिट खत्म हो जाती है तो इंटरनेट पूरी तरह बंद नहीं होगा बल्कि स्पीड घटकर 40 Kbps रह जाएगी। इससे यूजर्स बेसिक इंटरनेट काम जैसे मैसेजिंग और हल्की ब्राउजिंग जारी रख सकेंगे।
इस प्लान में सिर्फ डेटा ही नहीं बल्कि अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा भी शामिल है। यूजर्स देशभर में किसी भी नेटवर्क पर बिना अतिरिक्त शुल्क के कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा रोजाना 100 SMS भेजने का लाभ भी मिलता है। ऐसे में यह प्लान उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है। जिन्हें कॉलिंग के साथ नियमित डेटा की जरूरत रहती है।
BSNL का 485 रुपये वाला प्लान (BSNL 72 Days Validity Plan) उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। जिनका रोजाना डेटा इस्तेमाल करीब 2GB तक रहता है और जो बार-बार रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं। स्टूडेंट्स, वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोगों और लंबे समय तक चलने वाले किफायती प्लान की तलाश करने वाले यूजर्स के लिए यह प्लान उपयोगी साबित हो सकता है। कम कीमत में लंबी वैलिडिटी, डेटा और कॉलिंग का कॉम्बिनेशन इसे एक बैलेंस्ड रिचार्ज प्लान बनाता है।