नयी दिल्ली, 27 जुलाई (भाषा) विदेशों में गिरावट रहने के बीच देशभर की मंडियों में सोमवार को सभी तेल-तिलहनों के दाम में गिरावट देखी गई। मलेशिया और शिकॉगो एक्सचेंज में गिरावट रहने से पूरी कारोबारी धारणा कमजोर हो गई। इस गिरावट का असर सभी तेल-तिलहन कीमतों पर दिखाई दिया। बाजार सूत्रों ने कहा कि ऊंचे दाम पर लिवाली कमजोर रहने से सरसों तेल-तिलहन में गिरावट रही। बाजार धारणा कमजोर होने के बीच ब्रांडेड तेल मिलें बिनौला का दाम कमजोर बोल रही थीं जिससे बिनौला तेल में भी गिरावट रही। विदेशों में कमजोरी के रुख के बीच बाकी अन्य तेल-तिलहन के दाम भी टूट गये। तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे…
सरसों तिलहन – 8,100-8,150 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली – 7,325-7,900 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 17,000 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,665-2,965 रुपये प्रति टिन। सरसों तेल दादरी- 16,450 रुपये प्रति क्विंटल। सरसों पक्की घानी- 2,680-2,780 रुपये प्रति टिन। सरसों कच्ची घानी- 2,680-2,830 रुपये प्रति टिन। सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,650 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,500 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,180 रुपये प्रति क्विंटल। सीपीओ एक्स-कांडला- 13,750 रुपये प्रति क्विंटल। बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 16,600 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,600 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन एक्स- कांडला- 14,400 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल। सोयाबीन दाना – 7,400-7,450 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन लूज- 7,250-7,350 रुपये प्रति क्विंटल। भाषा राजेश राजेश अजयअजय