गुजरात टाइटन्स ने आरसीबी को चार विकेट से हराया

Ads

गुजरात टाइटन्स ने आरसीबी को चार विकेट से हराया

  •  
  • Publish Date - April 30, 2026 / 11:07 PM IST,
    Updated On - April 30, 2026 / 11:07 PM IST

अहमदाबाद, 30 अप्रैल (भाषा) गुजरात टाइटन्स ने बृहस्पतिवार यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को चार विकेट से हरा दिया।

गुजरात टाइटन्स के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरसीबी को 19.2 ओवर में 155 रन पर समेट दिया।

और फिर मेजबान टीम ने 15.5 ओवर में छह विकेट पर 158 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। गुजरात टाइटन्स के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 43 रन, जोस बटलर ने 39 रन और राहुल तेवतिया ने अंत में नाबाद 27 रन बनाए।

भाषा नमिता

नमिता