ऑयल इंडिया ने अंडमान अपतटीय क्षेत्र में प्राकृतिक गैस का दूसरा भंडार खोजा

Ads

ऑयल इंडिया ने अंडमान अपतटीय क्षेत्र में प्राकृतिक गैस का दूसरा भंडार खोजा

  •  
  • Publish Date - June 5, 2026 / 10:32 PM IST,
    Updated On - June 5, 2026 / 10:32 PM IST

श्री विजय पुरम, पांच जून (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) ने अंडमान अपतटीय क्षेत्र में प्राकृतिक गैस का दूसरा भंडार खोज लिया है। इससे सीमांत बेसिन इलाके के आने वाले वर्षों में महत्वपूर्ण हाइड्रोकार्बन उत्पादक क्षेत्र के रूप में उभरने की संभावना मजबूत हुई है।

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि नवीनतम खोज विजयपुरम-3 अन्वेषण कुएं में की गई है, जो अंडमान द्वीप समूह के पूर्वी तट से लगभग 15 किलोमीटर दूर 355 मीटर गहरे समुद्री क्षेत्र में स्थित है।

यह ओआईएल द्वारा इस क्षेत्र में खोदा गया दूसरा सफल गैस-युक्त कुआं है। इससे पहले कंपनी ने सितंबर 2025 में विजयपुरम-2 कुएं में प्राकृतिक गैस की खोज की थी।

कंपनी ने बताया कि अंडमान में जारी उसके अन्वेषण अभियान के तहत अब तक खोदे गए तीन अन्वेषण कुओं में से दो में हाइड्रोकार्बन की उपस्थिति की पुष्टि हो चुकी है।

भाषा

यासिर प्रेम

प्रेम

ताजा खबर