नयी दिल्ली, 10 मार्च (भाषा) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पश्चिम एशिया में ईरान तथा अमेरिका एवं इजराइल युद्ध के जल्द समाप्त होने की उम्मीद जताये जाने के बीच देश के तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को सरसों एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, पाम एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल कीमतों में पर्याप्त गिरावट देखी गईं। महंगे दाम पर मांग कमजोर बने रहने के बीच मूंगफली तेल-तिलहन में स्थिरता देखी गई।
मलेशिया एक्सचेंज और शिकॉगो एक्सचेंज में गिरावट का रुख है।
बाजार सूत्रों ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से पश्चिम एशिया में ईरान के साथ टकराव जल्द समाप्त होने की संभावना जताये जाने के बाद कारोबारी माहौल संभलने लगा और जो कच्चे तेल सहित ईरान के पास होर्मुज बंदरगाह से आयात किये जाने वाले खाद्य तेल जैसे विभिन्न जिंसों की कीमतों में बढ़ोतरी का रुख पलटता दिखा। इससे विशेषकर खाद्य तेलों पर भी असर दिखा और दाम में गिरावट का रुख कायम हो गया।
सूत्रों ने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध का मनोवैज्ञानिक दबाव घटने के बीच सरसों एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल के दाम में पर्याप्त गिरावट देखी गई। जबकि ऊंचे दाम और गर्मियों की कमजोर मांग के बीच मूंगफली तेल-तिलहन के दाम स्थिर बने रहे।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन – 6,675-6,700 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली – 6,975-7,450 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 16,850 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,665-2,965 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 13,700 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,325-2,425 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,325-2,470 रुपये प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,800 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,500 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,500 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 12,600 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,700 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 14,400 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 13,250 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना – 5,575-5,625 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 5,175-5,225 रुपये प्रति क्विंटल।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय