ओला इलेक्ट्रिक का क्यूआईपी निर्गम 37.74 रुपये मूल्य पर खुला

Ads

ओला इलेक्ट्रिक का क्यूआईपी निर्गम 37.74 रुपये मूल्य पर खुला

  •  
  • Publish Date - June 1, 2026 / 09:28 PM IST,
    Updated On - June 1, 2026 / 09:28 PM IST

नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) इलेक्ट्रिक दोपहिया बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) निर्गम सोमवार को खुल गया। इस निर्गम के लिए प्रति शेयर 37.74 रुपये का आधार मूल्य तय किया गया है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसके निदेशक मंडल ने एक जून, 2026 को हुई बैठक में इस निर्गम को लाने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई।

इसके साथ निदेशक मंडल ने इस निर्गम के लिए 37.74 रुपये प्रति शेयर का आधार मूल्य भी तय किया। यह कीमत सेबी के नियमों के अनुरूप तय की गई है।

इस निर्गम के तहत 10 रुपये अंकित मूल्य वाले शेयर पात्र संस्थागत खरीदारों को जारी किए जाएंगे।

इस बीच, बीएसई पर ओला इलेक्ट्रिक का शेयर सोमवार को 4.91 प्रतिशत गिरकर 39.53 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय