बलिया में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत

Ads

बलिया में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 1, 2026 / 09:14 PM IST,
    Updated On - June 1, 2026 / 09:14 PM IST

बलिया, एक जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के मनियर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह नीलगाय से टकराने के बाद मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं, नरही थाना क्षेत्र में एक ट्रक की चपेट में आकर एक अन्य व्यक्ति की जान चली गई।

पुलिस ने बताया कि मनियर थाना क्षेत्र के छितौनी गांव में सोमवार सुबह मनियर-बलिया मार्ग पर नीलगाय से टकराने के बाद मोटरसाइकिल सवार सुरेंद्र पांडेय (30) की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, पांडेय घटना के समय बलिया जा रहा था, तभी सड़क पर अचानक नीलगाय आ गई, जिससे टकराने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

दूसरी दुर्घटना सोमवार सुबह नरही थाना क्षेत्र में भरौली गोलंबर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर हुई, जब भरौली-गाजीपुर मार्ग पर गाजीपुर की तरफ से भरौली आ रहे एक खाली ट्रक ने मनोज कुमार (42) को कुचल दिया।

थाना प्रभारी हरिशंकर सिंह ने बताया कि कुमार बिहार के बक्सर जिले के तुरहा टोली का रहने वाला था और घटना के समय वह सड़क पार कर रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश में जुटी है।

भाषा

सं आनन्द पारुल

पारुल