Gold Rate 17 May 2026: सोने की चमक ने उड़ाए होश! इस कैरेट का भाव 1.17 लाख के पार… जानिए अब कितने रुपये में मिलेगा एक तोला सोना

Ads

Gold Rate 17 May 2026: दिल्ली में 18 कैरेट सोना 1,17,850 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। घरेलू बाजार की मांग, टैक्स और अंतरराष्ट्रीय हालात सोने-चांदी की कीमतों को लगातार प्रभावित कर रहे हैं। वहीं चांदी के दामों में भी सप्ताहभर से लगातार तेजी देखने को मिल रही है।

  •  
  • Publish Date - May 17, 2026 / 09:23 AM IST,
    Updated On - May 17, 2026 / 09:31 AM IST

(Gold Rate 17 May 2026/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना ₹4,580 तक महंगा हुआ।
  • दिल्ली में 18 कैरेट गोल्ड ₹1,17,850 प्रति 10 ग्राम पहुंचा।
  • चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,60,910 प्रति 10 ग्राम रहा।

नई दिल्ली: Gold Rate 17 May 2026 in India: देश में सोने की कीमतों में इस सप्ताह भी तेजी देखने को मिली है। पिछले सात दिनों में 24 कैरेट सोना करीब 4,580 रुपये महंगा हो गया है। वहीं 22 कैरेट सोने के दाम में 4,200 रुपये और 18 कैरेट गोल्ड में लगभग 3,440 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बढ़ती कीमतों के कारण बाजार में हलचल बनी हुई है और निवेशकों की नजर लगातार सर्राफा बाजार पर बनी हुई है।

आज दिल्ली में 18 कैरेट सोने की कीमत रुपये में (गुडरिटर्न के अनुसार)

ग्राम आज का भाव कल का भाव बदलाव
1 ग्राम ₹ 11,785 ₹ 11,785 0
8 ग्राम ₹ 94,280 ₹ 94,280 0
10 ग्राम ₹ 1,17,850 ₹ 1,17,850 0
100 ग्राम ₹ 11,78,500 ₹ 11,78,500 0

दिल्ली समेत बड़े शहरों में गोल्ड रेट (Gold Rates in Major Cities)

आज 17 मई को राजधानी दिल्ली में 18 कैरेट सोना 1,17,850 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,44,000 रुपये और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,57,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। मुंबई, हैदराबाद, पुणे और बेंगलुरु में 18 कैरेट सोने की कीमत 1,17,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,43,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई हैं। चेन्नई में सोने के दाम सबसे ज्यादा हैं। जहां 24 कैरेट सोना 1,60,910 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। अहमदाबाद, भोपाल, लखनऊ और चंडीगढ़ में भी गोल्ड रेट में तेजी बनी हुई है।

आज देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव (रुपये में)

शहर 18 कैरेट सोने का भाव 22 कैरेट सोने का भाव 24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली ₹ 1,17,850 ₹ 1,44,000 ₹ 1,57,080
मुंबई ₹ 1,17,700 ₹ 1,43,850 ₹ 1,56,930
अहमदाबाद ₹ 1,17,750 ₹ 1,43,900 ₹ 1,56,980
चेन्नई ₹ 1,23,100 ₹ 1,47,500 ₹ 1,60,910
कोलकाता ₹ 1,17,700 ₹ 1,43,850 ₹ 1,56,930
हैदराबाद ₹ 1,17,700 ₹ 1,43,850 ₹ 1,56,930
रायपुर ₹ 1,17,700 ₹ 1,43,850 ₹ 1,56,930
भोपाल ₹ 1,17,750 ₹ 1,43,900 ₹ 1,56,980
लखनऊ ₹ 1,17,850 ₹ 1,44,000 ₹ 1,57,080
चंडीगढ़ ₹ 1,17,850 ₹ 1,44,000 ₹ 1,57,080

मजबूत डॉलर से टूटा सोने का भाव (Gold Prices Drop)

हालांकि सप्ताह के बीच में सोने की कीमतों में गिरावट भी देखने को मिली। दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 3,200 रुपये टूटकर 1,62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। विशेषज्ञों के मुताबिक मजबूत अमेरिकी डॉलर और निवेशकों की ओर से मुनाफावसूली के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने पर दबाव बढ़ा। वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 4,548.46 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है।

दिल्ली सोने के दाम (पिछले 10 दिनों का विवरण)

दिनांक 24 कैरेट (1 ग्राम) बदलाव 22 कैरेट (1 ग्राम) बदलाव
17 मई 2026 ₹ 15,708 0 ₹ 14,400 0
16 मई 2026 ₹ 15,708 -98 ₹ 14,400 -90
15 मई 2026 ₹ 15,806 -420 ₹ 14,490 -405
14 मई 2026 ₹ 16,226 11 ₹ 14,895 30
13 मई 2026 ₹ 16,215 802 ₹ 14,865 735
12 मई 2026 ₹ 15,413 54 ₹ 14,130 50
11 मई 2026 ₹ 15,359 109 ₹ 14,080 100
10 मई 2026 ₹ 15,250 0 ₹ 13,980 0
09 मई 2026 ₹ 15,250 -38 ₹ 13,980 -30
08 मई 2026 ₹ 15,288 -27 ₹ 14,010 -30

चांदी के आयात पर सरकार का बड़ा फैसला (Government Major Decision)

सोने के बाद अब सरकार ने चांदी के आयात को लेकर बड़ा कदम उठाया है। केंद्र सरकार ने चांदी के आयात को प्रतिबंधित श्रेणी में डाल दिया है। अब चांदी आयात करने के लिए सरकारी लाइसेंस लेना जरूरी होगा। इससे पहले चांदी का आयात फ्री कैटेगरी में आता था। सरकार का उद्देश्य बढ़ते आयात बिल को नियंत्रित करना और कीमती धातुओं के आयात पर निगरानी मजबूत करना है। इससे पहले सरकार आयात शुल्क भी 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर चुकी है।

चांदी की कीमतों में भी तेजी (Silver Prices Also Rise)

चांदी की कीमतों में भी इस सप्ताह भारी उछाल दर्ज किया गया है। पिछले एक सप्ताह में चांदी करीब 5,000 रुपये महंगी हो गई। 17 मई की सुबह चांदी का भाव 2,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया। हालांकि शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 21,600 रुपये टूटकर 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई थी। इस साल जनवरी में चांदी ने 4 लाख रुपये प्रति किलो का आंकड़ा भी पार किया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी की कीमत 78.21 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई।

इन्हें भी पढ़ें:

इस सप्ताह सोने की कीमत में कितनी बढ़ोतरी हुई?

24 कैरेट सोना करीब ₹4,580, 22 कैरेट ₹4,200 और 18 कैरेट गोल्ड लगभग ₹3,440 महंगा हुआ है।

दिल्ली में आज 18 कैरेट सोने का क्या भाव है?

दिल्ली में 18 कैरेट सोना ₹1,17,850 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव क्यों हो रहा है?

मजबूत डॉलर, वैश्विक बाजार, निवेशकों की मुनाफावसूली और घरेलू मांग कीमतों को प्रभावित कर रही है।

सरकार ने चांदी के आयात पर क्या फैसला लिया है?

सरकार ने चांदी के आयात को प्रतिबंधित श्रेणी में डाल दिया है, जिसके लिए अब लाइसेंस जरूरी होगा।