Onion Price Drop Today: आज से प्याज के दाम होंगे आधे? 70 रुपये से घटकर अब इतना हुआ रेट, जानिए ‘कांदा एक्सप्रेस’ से ग्राहकों को कैसे मिलेगा फायदा?

Ads

Onion Price Drop Today: त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले दिल्ली में बढ़ते प्याज के दामों को नियंत्रित करने की कोशिश शुरू हो गई है। इसी के चलते 'कांदा एक्सप्रेस' 450 टन प्याज लेकर रवाना हो गई है। इसका मकसद दिल्ली में प्याज की सप्लाई बढ़ाना और आम लोगों को महंगाई से राहत दिलाना है।

  •  
  • Publish Date - August 27, 2026 / 12:17 PM IST,
    Updated On - August 27, 2026 / 12:29 PM IST

(Onion Price Drop Today/ Image Credit: Pexels)

HIGHLIGHTS
  • ₹35 किलो मिलेगा प्याज
  • 450 टन प्याज लेकर आई कांदा एक्सप्रेस
  • लासलगांव से दिल्ली पहुंच रही खेप

नई दिल्ली: Onion Price Drop Today: त्योहारी सीजन से पहले दिल्ली के लोगों के लिए प्याज की बढ़ती कीमतों (Onion Price Drop Today) से राहत मिलने वाली खबर है। महाराष्ट्र के नासिक जिले की लासलगांव मंडी से करीब 450 टन प्याज लेकर ‘कांदा एक्सप्रेस’ दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। सरकार का उद्देश्य राजधानी में प्याज की सप्लाई बढ़ाकर बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण करना और आम लोगों को सस्ता प्याज उपलब्ध कराना है। बता दें कि मराठी में प्याज को ‘कांदा’ कहा जाता है इसलिए इस विशेष ट्रेन का नाम ‘कांदा एक्सप्रेस’ रखा गया है।

450 टन प्याज लेकर रवाना हुई ट्रेन

एशिया की बड़ी प्याज थोक मंडियों में शामिल लासलगांव से 21 डिब्बों वाली विशेष मालगाड़ी बुधवार दोपहर करीब 3:10 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसमें लगभग 450 टन प्याज लदा है। अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन के गुरुवार देर रात दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। यह ट्रेन दिल्ली के आदर्शनगर स्टेशन पर पहुंचेगी। सरकार ने प्याज की कीमतों (Onion Price Drop Today) को नियंत्रित करने के लिए उपभोक्ता मामलों के विभाग के निर्देश पर इसकी व्यवस्था की है।

35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज

केंद्र सरकार ने दिल्ली के उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए गुरुवार से 35 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती कीमत पर प्याज बेचने का फैसला किया है। यह बिक्री बफर स्टॉक से की जाएगी। सरकार के इस कदम का मकसद बाजार में बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करना और त्योहारों के दौरान लोगों को सस्ती दर पर प्याज उपलब्ध कराना है। रियायती बिक्री की शुरुआत केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी करेंगे। इससे बाजार में प्याज की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है।

NAFED, NCCF और केंद्रीय भंडार की जिम्मेदारी

दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में सस्ता प्याज पहुंचाने की जिम्मेदारी तीन सरकारी एजेंसियों को दी गई है। इनमें NAFED, NCCF और केंद्रीय भंडार शामिल हैं। NCCF की प्रबंध निदेशक एनिस जोसेफ चंद्रा के अनुसार, गुरुवार से दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में रियायती प्याज की बिक्री शुरू होगी। इसके बाद सप्ताहांत तक योजना का विस्तार पूरे NCR क्षेत्र में करने की तैयारी है।

बफर स्टॉक से हो रही सप्लाई

सरकार प्याज की कीमतों को नियंत्रित (Onion Price Drop Today) रखने के लिए बफर स्टॉक का इस्तेमाल कर रही है। जानकारी के मुताबिक, उत्पादक राज्यों से खरीदे गए करीब 121 लाख टन के सुरक्षित भंडार में से NCCF के पास लगभग 62 हजार टन प्याज मौजूद है। इसी स्टॉक का इस्तेमाल जरूरत वाले बाजारों में प्याज भेजने के लिए किया जा रहा है। दिल्ली में 450 टन प्याज की पहली खेप पहुंचने के बाद आने वाले दिनों में सप्लाई बढ़ाई जा सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:

दिल्ली में प्याज कितने रुपये किलो मिलेगा?

सरकार दिल्ली में प्याज ₹35 प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बेचने जा रही है।

‘कांदा एक्सप्रेस’ कितने टन प्याज लेकर आई है?

विशेष मालगाड़ी करीब 450 टन प्याज लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई है।

सस्ता प्याज कहां से दिल्ली भेजा जा रहा है?

प्याज महाराष्ट्र के नासिक जिले की लासलगांव मंडी से भेजा जा रहा है।

सस्ता प्याज किन एजेंसियों के जरिए मिलेगा?

दिल्ली में रियायती प्याज की बिक्री NAFED, NCCF और केंद्रीय भंडार के जरिए की जाएगी।