Reported By: hemant sharma
,Raipur Temple Idol Vandalism: राजधानी के मंदिर में शिवलिंग, साईं बाबा और हनुमान प्रतिमा खंडित, इलाके में भारी आक्रोश /image: IBC24 File
रायपुर। Raipur Temple Idol Vandalism: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके के मंदिर में स्थापित भगवान की प्रतिमाओं को खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। गुढ़ियारी पड़ाव स्थित मंदिर (Gudhiyari Temple News) में शिवलिंग (Shivling Damaged), साईं बाबा और हनुमान जी की प्रतिमा (Hanuman Idol Damaged) में टूटने के निशान मिले हैं।
Raipur News Today घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। इधर मामले की शिकायत लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता गुढ़ियारी थाने पहुंचे और प्रतिमाओं को खंडित (Raipur Temple Idol Vandalism) करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
बजरंग दल (Bajrang Dal FIR Demand) का कहना है कि गुढ़ियारी पड़ाव जैसे चल-पहल वाले इलाके में इस तरह की घटना होना सामान्य बात नहीं है। फिलहाल गुढ़ियारी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मंदिर में प्रतिमाएं कैसे और किन परिस्थितियों में खंडित हुईं।