देश की तेज आर्थिक प्रगति को विपक्ष की नकारात्मक मानसिकता स्वीकार नहीं कर पा रही: गोयल

देश की तेज आर्थिक प्रगति को विपक्ष की नकारात्मक मानसिकता स्वीकार नहीं कर पा रही: गोयल

देश की तेज आर्थिक प्रगति को विपक्ष की नकारात्मक मानसिकता स्वीकार नहीं कर पा रही: गोयल
Modified Date: September 3, 2026 / 06:07 pm IST
Published Date: September 3, 2026 6:07 pm IST

मुंबई, तीन सितंबर (भाषा) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में भारत की 7.8 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि की सराहना की और कहा कि विपक्ष की नकारात्मक मानसिकता देश की तेज आर्थिक प्रगति को स्वीकार नहीं कर पा रही है।

गोयल ने नयी दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएसएमटी-सावंतवाड़ी रोड एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई।

उन्होंने कहा कि मजबूत आर्थिक वृद्धि भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है और वैश्विक स्तर पर उसकी छवि एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में मजबूत कर रही है।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए गोयल ने कहा कि जिन नेताओं का काम केवल विरोध करना है, उन्हें चिंता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के तेजी से आगे बढ़ने पर वे ‘बेरोजगार’ हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मजबूत आर्थिक वृद्धि देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। भारत की बढ़ती वैश्विक स्थिति का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि विदेशों में भारतीय प्रतिभाओं और कुशल कामगारों की मांग बढ़ रही है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जापान की हाल की यात्रा के दौरान वहां के लोगों ने उन्हें बताया कि देश को जल्द से जल्द करीब तीन लाख लोगों की जरूरत है। जर्मनी के एक मंत्री ने भी उनसे कहा कि जर्मनी को हर साल भारत से करीब एक लाख लोगों की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिभा, कौशल और मानव संसाधन की मांग है। दुनिया भारत की प्रतिभा और कौशल को पहचानती है।’’

गोयल ने कहा कि निर्यात में बढ़ोतरी भारत को एक भरोसेमंद वैश्विक भागीदार के रूप में और मजबूत करेगी तथा कारोबारियों और कुशल कामगारों के लिए नए अवसर पैदा करेगी।

भाषा योगेश रमण

रमण


लेखक के बारे में