पराग मिल्क फूड्स पनीर उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए करेगी 100 करोड़ रुपये का निवेश

Ads

पराग मिल्क फूड्स पनीर उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए करेगी 100 करोड़ रुपये का निवेश

  •  
  • Publish Date - September 22, 2026 / 02:50 PM IST,
    Updated On - September 22, 2026 / 02:50 PM IST

मुंबई, 22 सितंबर (भाषा) पराग मिल्क फूड्स पनीर उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए करीब 100 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसके तहत कंपनी महाराष्ट्र के मंचर स्थित संयंत्र और आंध्र प्रदेश के पलमनेर संयंत्र में प्रतिदिन 60 टन क्षमता का विस्तार करेगी।

कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि वर्तमान में उसकी इकाइयों में प्रतिदिन 20 टन पनीर का उत्पादन होता है।

पराग मिल्क फूड्स के अनुसार, विस्तारित संयंत्रों में सामान्य पनीर के साथ-साथ उच्च प्रोटीन वाला पनीर भी बनाया जाएगा। इन परियोजनाओं के जून, 2027 तक शुरू होने की उम्मीद है।

कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) राहुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘हमें करीब 100 करोड़ रुपये के निवेश से प्रतिदिन 60 टन क्षमता जोड़ने की योजना की घोषणा करते हुए खुशी हो रही हैं। इससे हमारी कुल पनीर उत्पादन क्षमता 20 टन प्रतिदिन से बढ़कर 80 टन प्रतिदिन हो जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि इस विस्तार से कंपनी देशभर में अपने वितरण नेटवर्क को मजबूत कर सकेगी और पनीर को विभिन्न वितरण माध्यमों के जरिये ग्राहकों तक पहुंचा सकेगी।

भाषा यासिर अजय

अजय