नयी दिल्ली, 29 जून (भाषा) पर्सिस्टेंट सिस्टम्स के शेयर में सोमवार को 11 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट कंपनी के उस बयान के बाद आई है जिसमें उसने जर्मनी की डिजिटल इंजीनियरिंग कंपनी ‘नागारो’ का अधिग्रहण करने की घोषणा की है।
बीएसई पर कंपनी का शेयर 11.20 प्रतिशत टूटकर 4,298.25 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसमें 11.63 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 4,277.25 रुपये के अपने नए 52 सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया था।
वहीं, एनएसई पर कंपनी के शेयर में 11.21 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 4,298.50 रुपये पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान यह 11.90 प्रतिशत तक गिरकर 4,265 रुपये के 52 सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया था।
शेयरों में आई इस गिरावट के कारण कंपनी का बाजार पूंजीकरण 8,553.2 करोड़ रुपये घटकर 67,804.89 करोड़ रुपये रह गया।
भाषा योगेश अजय
अजय