चेक लेडीज ओपन में संयुक्त 12वें स्थान पर रही दीक्षा

Ads

चेक लेडीज ओपन में संयुक्त 12वें स्थान पर रही दीक्षा

  •  
  • Publish Date - June 29, 2026 / 07:47 PM IST,
    Updated On - June 29, 2026 / 07:47 PM IST

बेरोन (चेक गणराज्य), 29 जून (भाषा) भारत की दीक्षा डागर ने लेडीज यूरोपीय टूर पर अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए टिप्सपोर्ट चेक लेडीज ओपन गोल्फ के आखिरी दौर में चार अंडर 68 स्कोर करके संयुक्त 12वां स्थान हासिल किया ।

भारत की ही प्रणवी उर्स संयुक्त 24वें स्थान पर रही जिन्होंने पांच अंडर 67 स्कोर किया ।

अनुभवी वाणी कपूर संयुक्त 49वें स्थान पर रही । अवनि प्रशांत, रिद्धिमा दिलावारी और हिताशी बक्षी कट में प्रवेश से चूक गई थी ।

फिनलैंड की नूरा कोलुनेनेन ने खिताब जीता ।

भाषा मोना

मोना