Petrol diesel rates 2021 : पेट्रोल-4 तो डीजल-5 रुपए/लीटर तक हो सकता है सस्ता.. महंगाई से मिलेगी राहत

Petrol diesel rates 2021 : पेट्रोल-4 तो डीजल-5 रुपए/लीटर तक हो सकता है सस्ता.. महंगाई से मिलेगी राहत

Petrol diesel rates 2021 : पेट्रोल-4 तो डीजल-5 रुपए/लीटर तक हो सकता है सस्ता.. महंगाई से मिलेगी राहत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: July 21, 2021 9:17 am IST

Petrol diesel rates 2021

नई दिल्ली। देशभर में बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों से जल्द राहत मिल सकती है। पिछले आठ दिनों में कच्चे तेल की कीमतें 77.60 डालर प्रति बैरल से घट कर 68.40 डालर प्रति बैरल पर आ गई है। यह पिछले 10 महीनों में कच्चे तेल के दाम में सबसे बड़ी गिरावट है।

पढ़ें- –माता-पिता और बुजुर्गों की देखरेख के लिए मिलेंगे 10 हजार रुपए, केंद्र सरकार ला रही नया नियम

इसकी वजह से देश की सरकारी तेल कंपनियां भी जल्द ही पेट्रोल व डीजल की खुदरा कीमतों में कमी करेंगी।

पढ़ें- ‘पेगासस स्पाईवेयर से छत्तीसगढ़ में भी हुई जासूसी’, …

अगर पिछले आठ दिनों में क्रूड के दाम में हुई सिर्फ 8.20 डालर की गिरावट के आधार पर ही आकलन करें तो भी पेट्रोल की खुदरा कीमत में चार रुपये प्रति लीटर और डीजल में पांच रुपये प्रति लीटर की कटौती की सूरत बन रही है।

पढ़ें- Reserve Bank job vacancy 2021 : रिजर्व बैंक में निक…

अगर ऐसा होता है तो सरकार को भी राजनीतिक तौर पर काफी राहत मिलेगी। खासतौर पर तब जब संसद का मानसून सत्र चल रहा है और विपक्षी दल लगातार महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश में है।

पढ़ें- देश में 1 दिन में कोरोना के 42 हजार से ज्यादा केस, …

मंगलवार को भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेट्रोलियम उत्पादों पर केंद्रीय टैक्स की वजह से 3.35 लाख करोड़ रुपये वसूलने के मुद्दे को उठाया था।


लेखक के बारे में

A tech enthusiast, I am eager to dive into the world of internet. I have been in the field of blogging and digital marketing for almost 4 years. I am a Junior DME in IBC24.