यूपीआई पर शुल्क से लेन-देन की मात्रा पर अल्पकाल में पड़ सकता असर: एनएसई

यूपीआई पर शुल्क से लेन-देन की मात्रा पर अल्पकाल में पड़ सकता असर: एनएसई

यूपीआई पर शुल्क से लेन-देन की मात्रा पर अल्पकाल में पड़ सकता असर: एनएसई
Modified Date: September 15, 2026 / 10:13 pm IST
Published Date: September 15, 2026 10:13 pm IST

नयी दिल्ली, 15 सितंबर (भाषा) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी आशीषकुमार चौहान ने मंगलवार को कहा कि दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई लेन-देन पर व्यापारियों से शुल्क वसूले जाने से अल्पकाल में लेन-देन की मात्रा कुछ प्रभावित हो सकती है। हालांकि, समय के साथ इसमें स्थिति फिर से सामान्य होने की उम्मीद है।

चौहान ने यहां कहा, ‘‘दो हजार रुपये से अधिक के लेन-देन पर व्यापारियों से शुल्क (एमडीआर) वसूले जाने से अल्पकाल में लेन-देन की मात्रा पर शुरुआत में कुछ असर पड़ सकता है। लेकिन कुछ समय बाद स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।’’

सरकार ने दुकानदारों या व्यापारियों को यूपीआई (एकीकृत भुगतान इंटरफेस) के जरिये किये जाने वाले दो हजार रुपये तक के भुगतान को शुल्क से मुक्त रखा है। वहीं दो हजार रुपये से अधिक के व्यापारियों को भुगतान पर 0.4 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की।

साथ ही, 75,000 रुपये या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क को अधिकतम 300 रुपये तक सीमित रखा गया गया है।

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में