Petrol Diesel Price 23 March 2026: 81 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमतों में भी ताबड़तोड़ बढ़ोतरी, दाम बढ़ने के बाद जानिए क्या है आज ताजा का रेट

Ads

Petrol Diesel Price 23 March 2026: 81 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमतों में भी ताबड़तोड़ बढ़ोतरी, दाम बढ़ने के बाद जानिए क्या है आज ताजा का रेट

  •  
  • Publish Date - March 23, 2026 / 07:41 AM IST,
    Updated On - March 23, 2026 / 07:42 AM IST

Petrol Diesel Price 23 March 2026 | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 25% तक की बढ़ोतरी
  • पेट्रोल 398 रुपए और डीजल 382 रुपए प्रति लीटर पर पहुँचा
  • ईंधन बचाने के लिए राष्ट्रपति ने ‘4 डे वर्किंग वीक’ और वर्क-फ्रॉम-होम लागू किया

नई दिल्ली: Petrol Diesel Price 23 March 2026 मध्य पूर्व में जारी युद्ध के बीच वैश्विक तेल बाजार में जबरदस्त उथल-पुथल देखने को मिल रही है। ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते संघर्ष ने कच्चे तेल की कीमतों को तेजी से ऊपर पहुंचा दिया है, जिसका असर दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल के दामों पर साफ दिख रहा है। हालांकि, अभी तक भारत में आम लोगों को आंशिक राहत बनी हुई है। इसी बीच खबर आ रही है कि कच्चे तेल की सप्लाई संकट के बीच श्रीलंकाई सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 25% तक की बढ़ोतरी की है। 22 मार्च को हुई बढ़ोतरी के बाद अब श्री लंका में रेगुलर पेट्रोल की कीमत 81 श्रीलंकाई रुपए बढ़कर 398 रुपए प्रति लीटर हो गई है। जबकि डीजल 79 रुपए महंगा होकर 382 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

पिछले दो हफ्तों में दूसरी बार बढ़ाए गए दाम

Petrol Diesel Price 23 March 2026 आपको बता दें कि इससे पहले भी पेट्रोल-डीजल में दो बार बढ़ोतरी हो चुकी है। पिछले हफ्ते की बात करें तो 8 प्रतिशत का इजाफा हुआ था। साथ ही बिगड़ते हालात को देखते हुए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने देश में ईंधन बचाने के लिए ‘4 डे वर्किंग वीक’ लागू भी कर दिया है।

पिछले दो हफ्तों में दूसरी बार बढ़ाए गए दाम

पिछले दो हफ्तों में यह दूसरी बार है जब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले पिछले हफ्ते कीमतों में 8% का इजाफा किया था। हालात बिगड़ते देख राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने देश में ‘4 डे वर्किंग वीक’ (हफ्ते में सिर्फ 4 दिन काम) लागू कर दिया है और कंपनियों से वर्क-फ्रॉम-होम मोड पर लौटने को कहा है।

ईंधन बचाने के लिए वर्क-फ्रॉम-होम के निर्देश

ईंधन की खपत को 15 से 20% तक कम करने के लिए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने श्रीलंका के सरकारी और निजी दफ्तरों के लिए हफ्ते में केवल 4 दिन काम करने का आदेश जारी कर दिया था। ​सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (CPC) के एक अधिकारी ने बताया कि कीमतों में इस बड़ी बढ़ोतरी का मकसद देश में ईंधन की खपत को 15 से 20% तक कम करना है।

इन्हें भी पढ़ें:-

श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कितनी बढ़ी हैं?

पेट्रोल 81 रुपए बढ़कर 398 रुपए प्रति लीटर और डीजल 79 रुपए बढ़कर 382 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

यह बढ़ोतरी कब लागू हुई?

22 मार्च 2026 को कीमतों में यह बढ़ोतरी लागू हुई।

पिछले दो हफ्तों में कितनी बार कीमतें बढ़ाई गई हैं?

यह दूसरी बार है। इससे पहले पिछले हफ्ते 8% की बढ़ोतरी हुई थी।