पेट्रोल, डीजल की कीमत नई ऊंचाई पर, मुंबई में पेट्रोल 93.83 रुपये के पार

Ads

पेट्रोल, डीजल की कीमत नई ऊंचाई पर, मुंबई में पेट्रोल 93.83 रुपये के पार

  •  
  • Publish Date - February 9, 2021 / 05:47 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

नयी दिल्ली, नौ फरवरी (भाषा) तीन दिन के ठहराव के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मंगलवार को फिर इजाफा हुआ, जिसके चलते इन पेट्रोलियम उत्पादों के दाम नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं।

Read More News: पति का अवैध संबंध बताकर महिलाओं को गुमराह करती भूत-बाधा भगाने वाली, ठिकाने पर पहुंची पुलिस की टीम तो करने

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों की अधिसूचना के मुताबिक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई।

इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 87.30 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 93.83 रुपये प्रति लीटर हो गई। इसी तरह दिल्ली में डीजल का भाव बढ़कर 77.48 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 84.36 रुपये प्रति लीटर हो गया।

इससे पहले पांच फरवरी को कीमतों में 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी।

Read More News: दिल्ली तक पहुंची अजय चंद्राकर की फटकार की गूंज, राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी को भेजी गई

इस साल अभी तक पेट्रोल की कीमतों में 3.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 3.61 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

इसबीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत 60 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो गई है, जो पिछले एक साल में सबसे अधिक है।