Petrol Diesel Price Hike Today: आम जनता को एक और बड़ा झटका! फिर बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, नई कीमत आज से लागू, जानें अब प्रति लीटर के लिए कितने देने होंगे पैसे

Ads

Petrol Diesel Price Hike Today: आम जनता को एक और बड़ा झटका! फिर बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, नई कीमत आज से लागू, जानें अब प्रति लीटर के लिए कितने देने होंगे पैसे

  •  
  • Publish Date - May 19, 2026 / 07:35 AM IST,
    Updated On - May 19, 2026 / 07:36 AM IST

Petrol Diesel Price Hike Today | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • पांच दिन में दूसरी बार पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ
  • दिल्ली में पेट्रोल ₹97.77 और डीज़ल ₹90.67 प्रति लीटर
  • 15 मई को पहले ही पेट्रोल-डीजल में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी

नई दिल्ली: Petrol Diesel Price Hike Today ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव अब भारत पर भी असर डाल रहा है। मध्य पूर्व में हालात बिगड़ने से सबसे बड़ा असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ रहा है, जिसका सीधा असर भारत की अर्थव्यवस्था और आम लोगों की जेब पर महसूस हो रहा है। इसी बीच एक बार फिर आम जनता को बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price Today) में फिर बढ़ोतरी कर दी। इस तरह पांच दिन में दूसरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।

दिल्ली में पेट्रोल 98 रुपये के पार

Fuel Price Hike News कीमत आज से ही लागू हो गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के मुताबिक दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमतों में 87 पैसे जबकि डीजल की कीमतों में 91 पैसे की बढ़ोतरी (Petrol Diesel Rate Today) की गई है। इससे 5 दिन पहले दोनों ईंधनों में तीन रुपये या इससे ज्यादा की बढ़ोतरी हुई थी। तेल कंपनियों ने सोमवार देर रात पेट्रोल पंप संचालकों को नई दरों की जानकारी भेजी, जिसके बाद मंगलवार सुबह से नई कीमतें लागू कर दी गईं।

जानें किन शहरों में कितना है दाम

शहर पेट्रोल कीमत बदलाव डीजल कीमत बदलाव
दिल्ली ₹98.64 +0.87 ₹91.58 +0.91
कोलकाता ₹109.70 +0.96 ₹96.07 +0.94
मुंबई ₹107.59 +0.91 ₹94.08 +0.94
चेन्नई ₹104.49 +0.82 ₹96.11 +0.86

CNG की कीमतों में 1 रुपये की बढ़ोतरी

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले सीएनजी की कीमतों में 1 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। इसके साथ ही अब दिल्ली में प्रति किलो सीएनजी की कीमत 80.09 रुपये हो गई है। वहीं नोएडा और गाजियाबाद में प्रति किलो सीएनजी की कीमत 88.70 रुपये होगी।

3 रुपए महंगा हुआ था पेट्रोल डीजल

बता दें कि 15 मई को देशभर में पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई थी। पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमत में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। बता दें कि मिडिल-ईस्ट जंग की शुरुआत के बाद से ये पहली बार है जब भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में (Petrol Diesel Price Hike) इजाफा हुआ है। दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 90.67 रुपये प्रति लीटर होगी। इससे पहले यहां डीजल 87.67 रुपये और पेट्रोल 94.77 रुपये लीटर बिक रहा था।

 

इन्हें भी पढ़ें:-

पेट्रोल की नई कीमत दिल्ली में कितनी है?

₹97.77 प्रति लीटर।

डीजल की नई कीमत दिल्ली में कितनी है?

₹90.67 प्रति लीटर।

CNG की नई कीमत कितनी है?

दिल्ली में ₹80.09 प्रति किलो, नोएडा और गाजियाबाद में ₹88.70।