नई दिल्ली: Petrol Diesel Price Latest Update News महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए आज अपनी हर जरूरतें पूरी कर पाना बेहद मुश्किल है। रोजना तेजी से बढ़ रही महंगाई ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। बढ़ती महंगाई को कंट्रोल कर पाना आज के समय में किसी भी देश की सरकार के बस की बात नहीं लग रही है। लेकिन इस बढ़ती महंगाई के बीच आज जनता के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। पेट्रोलियम कंपनियों ने दिवाली से पहले आम जनता को बड़ी राहत दी है।
वर्तमान में पेट्रोल-डीजल जीएसटी के दायरे में नहीं आता है। इस पर राज्य सरकार वैट लगाती है, जिसकी दर हर राज्य में अलग होती है। यही कारण है कि सभी शहरों चाहे वो मेट्रोसिटी हो या फिर अन्य शहर फ्यूल प्रइस अलग होते हैं।