Petrol Diesel Price News Today: छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल! मोदी सरकार कर रही विशेष तैयारी, जानिए ​कैसे आएंगे लोगों के अच्छे दिन

Ads

Petrol Diesel Price News Today: छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल! मोदी सरकार कर रही विशेष तैयारी, जानिए ​कैसे आएंगे लोगों के अच्छे दिन

  •  
  • Publish Date - May 23, 2026 / 01:07 PM IST,
    Updated On - May 23, 2026 / 01:07 PM IST

Petrol Diesel Price News Today: छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल! मोदी सरकार कर रही विशेष तैयारी, जानिए ​कैसे आएंगे लोगों के अच्छे दिन / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी
  • पिछले 10 दिनों में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए
  • भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में डीजल पर वैट (VAT) कम करने पर विचार किया जा रहा

नई दिल्ली: Petrol Diesel Price News Today केंद्र की मोदी सरकार ने आज एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के रेट में बढ़ोतरी की है। आज जारी कीमतों के अनुसार पेट्रोल 87 पैसे को डीजल 91 पैसे और महंगा हुआ है। बता दें कि 10 दिन के भीतर मोदी सरकार ने तीसरी बार ईंधन के रेट में बढ़ोतरी की है। वहीं दूसरी ओर सीएनजी के दाम में भी 1 रुपए प्रति किलो की दर से बढ़ोतरी की गई है। लेकिन दूसरी ओर खबर आ रही है कि केंद्र सरकार जल्द ही भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में ईंधन के रेट में कटौती कर सकती है। ज्ञात हो कि पिछले महीने ही डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपए प्रति लीटर घटाकर जीरो कर दी थी और पेट्रोल पर इसे 3 रुपए किया था।

घट सकते हैं पेट्रोल-डीजल की कीमत

Petrol Diesel Price News Today मिली जानकारी के अनुसार देश के भाजपा और एनडीए गठबंधन सरकार वाले राज्यों में पेट्रोल-डीजल पर लगने वाला वैट टैक्स घटाया जा सकता है। खबर है कि डीजल की कीमत पर वैट घटाने को लेकर विशेषकर विचार किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो केंद्र सरकार की ओर से इस संबंध में जल्द ही निर्देश जारी किया जा सकता है। अगर ऐसा फैसला लिया जाता है तो ये आम जनता के लिए बेहद राहत भरा निर्णय साबित होगा और महंगाई पर लगाम लगाने में सरकार को मदद भी मिलेगी।

डीजल के रेट पर विशेष फोकस

बता दें कि महंगे डीजल का असर परिवहन, कृषि और उद्योग आदि पर पड़ता है और इसके महंगे होने से अन्य चीजें भी महंगी हो सकती हैं। एक नामी मीडिया संस्थान की रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल में थोक मूल्य मुद्रास्फीति 42 महीनों के सबसे ऊंचे स्तर 8.3% पर पहुंच गई, जबकि खुदरा मुद्रास्फीति 13 महीनों के सबसे ऊंचे स्तर 3.48% को टच कर गई। क्योंकि डीजल 9.47 करोड़ टन के एनुअल कंजप्शन के साथ भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला पेट्रोलियम प्रोडक्ट है।

ईंधन पर सबसे ज्यादा वैट वसूलने वाले राज्य

रैंक राज्य / केंद्रशासित प्रदेश VAT (%)
1 तेलंगाना 27%
2 ओडिशा 24%
3 छत्तीसगढ़ 23%
4 केरल 22.76%
5 आंध्र प्रदेश 22.25%
6 असम 22.19%
7 महाराष्ट्र 21%
8 उत्तर प्रदेश 17.08%
9 दिल्ली 16.75%
10 बिहार 16.37%
11 गुजरात 14.9%
12 तमिलनाडु 11%
13 मिजोरम 10%
14 अरुणाचल प्रदेश 7%
15 लद्दाख 6% MST
16 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 1%

ये भी पढ़ें

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी हुई है?

केंद्र सरकार द्वारा जारी नई दरों के अनुसार पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है।

पिछले दिनों में ईंधन की कीमतों में कितनी बार बढ़ोतरी हुई है?

पिछले 10 दिनों के भीतर यह तीसरी बार है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि की गई है।

क्या भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो सकता है?

सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार इन राज्यों में डीजल पर वैट कम करने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। यदि ऐसा होता है तो ईंधन की कीमतों में कमी आ सकती है।

सरकार डीजल पर विशेष ध्यान क्यों दे रही है?

डीजल का उपयोग परिवहन, कृषि और औद्योगिक क्षेत्रों में सबसे अधिक होता है। इसकी कीमत बढ़ने से माल ढुलाई और अन्य वस्तुओं की लागत भी बढ़ जाती है, जिससे महंगाई पर असर पड़ता है।

ईंधन की कीमतों का महंगाई पर क्या प्रभाव पड़ता है?

पेट्रोल और डीजल महंगे होने से परिवहन खर्च बढ़ता है, जिसका असर खाद्य पदार्थों, उपभोक्ता वस्तुओं और अन्य सेवाओं की कीमतों पर पड़ता है। इससे महंगाई बढ़ सकती है।