Petrol Diesel Price Today 13 July 2026: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, अब पेट्रोल 113 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा, डीजल भी पहुंचा 100 के करीब

Petrol Diesel Price Today 13 July 2026: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, अब पेट्रोल 113 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा, डीजल भी पहुंचा 100 के करीब

Petrol Diesel Price Today 13 July 2026: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, अब पेट्रोल 113 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा, डीजल भी पहुंचा 100 के करीब

Petrol Diesel Price Today 13 July 2026: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, अब पेट्रोल 113 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा, डीजल भी पहुंचा 100 के करीब / Image: AI Generated

Modified Date: July 14, 2026 / 08:49 am IST
Published Date: July 14, 2026 8:48 am IST
HIGHLIGHTS
  • होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से कच्चे तेल की कीमतों में फिर उछाल
  • जयपुर और लखनऊ समेत कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल महंगा
  • भारत का तेल आयात बिल और एलपीजी की कीमतों पर बढ़ सकता है दबाव

नई दिल्ली: Petrol Diesel Price Today 13 July 2026: अमेरिका और ईरान के बीच फिर से तनाव पैदा होने के चलते फिर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया गया है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होते ही अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिल रही है। कच्चे तेल की कीमतों में हो रहे बदलाव को देखते हुए जनता के मन में एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं कि क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर इजाफा होगा? क्या रसोई गैस के दाम में फिर बढ़ोतरी देखने को मिलेगी? इन सवालों के बीच भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों ने 14 जुलाई 2026 को पेट्रोल-डीजल का नया रेट जारी कर दिया है। बता दें कि भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह 6 बजे ईंधन का नया रेट जारी किया जाता है।

पेट्रोल 50 पैसे और डीजल 47 पैसा महंगा

Petrol Diesel Price Today 13 July 2026: पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से आज जारी रेट के अनुसार आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि कुछ शहरों में स्थानीय टैक्स की वजह से हल्का बदलाव देखने को मिला है। आज की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर है। जबकि मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपए और डीजल 97.83 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपए और डीजल 99.82 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं, जयपुर में पेट्रोल 50 पैसे और डीजल 47 पैसे महंगा हुआ है, यहां पेट्रोल 113.19 रुपए और डीजल 98.25 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। लखनऊ में पेट्रोल 27 पैसे बढ़कर 101.86 रुपए और डीजल 30 पैसे महंगा होकर 95.36 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

कच्चे तेल की कीमतों में फिर आया उछाल

बात करें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों की तो अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव और होर्मुज स्ट्रेट में हमलों के बाद सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसी वजह से ब्रेंट क्रूड करीब 2 फीसदी बढ़कर 84.98 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड 79.79 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसके बावजूद भारत में सरकारी तेल कंपनियों ने फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

और बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

अगर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बढ़ता है तो आने वाले दिनों में भारत का तेल और गैस आयात महंगा हो सकता है। एनर्जी एक्सपर्ट लंबे समय तक तनाव रहने पर भारत का इंपोर्ट बिल बढ़ेगा और तेल-गैस की सप्लाई पर भी असर पड़ सकता है। भारत अब कई देशों से कच्चा तेल खरीदता है, इसलिए क्रूड की सप्लाई पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित है। लेकिन एलपीजी यानी रसोई गैस का बड़ा हिस्सा अब भी खाड़ी देशों से आता है, इसलिए अगर होर्मुज स्ट्रेट में परेशानी बढ़ती है तो गैस की सप्लाई और कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है।

भारत के किस राज्य में कितना है पेट्रोल-डीजल का रेट

State / Union Territory Petrol Price Today (₹/L) Diesel Price Today (₹/L)
Andhra Pradesh Petrol Diesel Price Today ₹109.11 ₹105.40
Arunachal Pradesh Petrol Diesel Price Today ₹92.66 ₹87.43
Assam Petrol Diesel Price Today ₹100.04 ₹97.42
Bihar Petrol Diesel Price Today ₹105.71 ₹99.47
Chhattisgarh Petrol Diesel Price Today ₹100.14 ₹101.32
Goa Petrol Diesel Price Today ₹101.07 ₹96.07
Gujarat Petrol Diesel Price Today ₹101.79 ₹98.08
Haryana Petrol Diesel Price Today ₹103.40 ₹95.94
Himachal Pradesh Petrol Diesel Price Today ₹100.70 ₹87.95
Jharkhand Petrol Diesel Price Today ₹105.74 ₹99.32
Karnataka Petrol Diesel Price Today ₹102.92 ₹90.99
Kerala Petrol Diesel Price Today ₹108.55 ₹97.46
Madhya Pradesh Petrol Diesel Price Today ₹113.68 ₹99.74
Maharashtra Petrol Diesel Price Today ₹111.21 ₹97.83
Manipur Petrol Diesel Price Today ₹99.65 ₹85.39
Meghalaya Petrol Diesel Price Today ₹96.15 ₹88.60
Mizoram Petrol Diesel Price Today ₹94.78 ₹81.76
Nagaland Petrol Diesel Price Today ₹98.18 ₹90.70
Odisha Petrol Diesel Price Today ₹104.82 ₹99.23
Punjab Petrol Diesel Price Today ₹100.78 ₹95.88
Rajasthan Petrol Diesel Price Today ₹110.03 ₹95.54
Sikkim Petrol Diesel Price Today ₹102.59 ₹89.93
Tamil Nadu Petrol Diesel Price Today ₹107.84 ₹99.55
Telangana Petrol Diesel Price Today ₹115.69 ₹103.82
Tripura Petrol Diesel Price Today ₹97.52 ₹86.62
Uttar Pradesh Petrol Diesel Price Today ₹102.12 ₹95.20
Uttarakhand Petrol Diesel Price Today ₹101.35 ₹96.12
West Bengal Petrol Diesel Price Today ₹113.51 ₹99.82
Andaman & Nicobar Islands Petrol Diesel Price Today ₹88.66 ₹84.56
Chandigarh Petrol Diesel Price Today ₹101.43 ₹89.82
Dadra & Nagar Haveli and Daman & Diu Petrol Diesel Price Today ₹92.42 ₹87.91
Delhi Petrol Diesel Price Today ₹102.12 ₹95.20
Jammu & Kashmir Petrol Diesel Price Today ₹101.18 ₹87.48
Ladakh Petrol Diesel Price Today ₹102.10 ₹87.40
Lakshadweep Petrol Diesel Price Today N/A N/A
Puducherry Petrol Diesel Price Today ₹100.16 ₹90.76

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"