Muslim Personal Law Board On UCC || ANI news file
Muslim Personal Law Board On UCC: नई दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह के बयान ने मुस्लिम संगठनों की धड़कनें तेज कर दी हैं। देश के प्रमुख मुस्लिम संगठन आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने इसे गंभीरता से लेते हुए कहा है कि वो देश में UCC को रोकने के लिए आंदोलन के साथ कानूनी रास्ता अख्तियार करेगी। राजधानी भोपाल में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक के बाद कांग्रेस विधायक और बोर्ड के सदस्य आरिफ मसूद ने UCC को लेकर कहा कि कि बोर्ड इस बिल को किसी भी सूरत में नहीं मानेगा।
संविधान के दायरे में रहकर कानूनी लड़ाई और प्रदर्शन करेंगे। बोर्ड के राष्ट्रीय प्रवक्ता कासिम रसूल इलियास ने बताया कि मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड ने 17 सितंबर से देश में शरिया बचाओ, संविधान बचाओ अभियान शुरू करने जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि मुस्लिम समाज को शादियां इस्लामी तौर-तरीकों से करनी चाहिए।
Muslim Personal Law Board On UCC:आरिफ मसूद ने आगे कहा कि यूसीसी बिल को खत्म करवाने के लिए संविधान के नियमों और दायरों में रहकर काम किया जाएगा। बोर्ड इसके खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की पूरी तैयारी कर रहा है और इसके लिए जल्द ही वकीलों की एक विशेष बैठक भी बुलाई जाएगी। इधर इस पर बीजेपी का रुख भी आप सुन लीजिए।
कुल मिलाकर अमित शाह के संदेश से साफ है कि अब UCC सभी NDA शासित राज्यों में लागू होने वाला है। मुस्लिम समाज के कट्टरपंथी नेता इसका विरोध भी कर रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि मुस्लिम समाज कहां तक जाकर कानूनी विरोध का अंजाम क्या होगा।
इन्हें भी पढ़ें:-