Petrol Diesel Price Today 16 August 2026: अब पेट्रोल पर नहीं लगेगा ‘स्पेशल टैक्स’, मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानिए आम जनता को होगा कितना फायदा

Ads

Petrol Diesel Price Today 16 August 2026: अब पेट्रोल पर नहीं लगेगा 'स्पेशल टैक्स', मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानिए आम जनता को होगा कितना फायदा

  •  
  • Publish Date - August 16, 2026 / 08:58 AM IST,
    Updated On - August 16, 2026 / 09:13 AM IST

Petrol Diesel Price Today 16 August 2026: अब पेट्रोल पर नहीं लगेगा 'सपेशल टैक्स', मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानिए आम जनता को होगा कितना फायदा / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल निर्यात पर विंडफॉल टैक्स खत्म
  • डीजल पर SAED ₹25.5 से घटकर ₹24 प्रति लीटर हो गया
  • ATF पर निर्यात शुल्क ₹22 से घटकर ₹19.5 प्रति लीटर किया गया

बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 16 August 2026: केंद्र की मोदी सरकार ने 14 अगस्त से शुरू होने वाले पखवाड़े के लिए पेट्रोल, डीजल और एटीएफ के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर में कटौती की है। डीजल के निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) की दर अब 25.5 रुपये प्रति लीटर से घटकर 24 रुपये प्रति लीटर हो गई है। विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर एसएईडी को घटाकर पहले के 22 रुपये प्रति लीटर के मुकाबले 19.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। पेट्रोल निर्यात पर शुल्क को 14 अगस्त से घटाकर शून्य कर दिया गया है। इससे पहले यह 3.5 रुपये प्रति लीटर था। वित्त मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि शुल्क में संशोधन 14 अगस्त से प्रभावी होंगे।

घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के टैक्स पर नहीं हुआ बदलाव

Petrol Diesel Price Today 16 August 2026: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने 27 मार्च को डीजल और एटीएफ पर निर्यात शुल्क लगाया था और हर पखवाड़े इसकी समीक्षा की जाती है। पेट्रोल निर्यात पर भी 16 मई से यह शुल्क लगाया गया था। मंत्रालय ने यह भी कहा कि घरेलू खपत के लिए पेट्रोल और डीजल पर मौजूदा शुल्क दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईंधन की घरेलू उपलब्धता बढ़ाने के लिए अप्रत्याशित लाभ कर लगाया गया था।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कम हो रही कीमतें

शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। 2.2 प्रतिशत लुढ़कर स्टॉक 87 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर दाम आ गया था। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडियड का रेट 81 डॉलर प्रति बैरल है। बता दें, ईरान और ओमान के बीच समझौते पर दुनिया की निगाह टिकी हुई है। जब तक वहां से कोई गुड न्यूज नहीं आता है तब क्रूड ऑयल की कीमतें लगभग इसी स्तर पर ही बरकरार रहेंगी।

भारत में खुदरा बाजार में पेट्रोल-डीजल का रेट

क्रमांक राज्य/केंद्रशासित प्रदेश पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर) बदलाव
1 Andaman and Nicobar ₹88.66 ₹84.56 0.00
2 Andhra Pradesh ₹117.78 ₹105.36 0.00
3 Arunachal Pradesh ₹99.60 ₹89.05 0.00
4 Assam ₹106.60 ₹98.42 0.00
5 Bihar ₹115.06 ₹101.08 0.00
6 Chandigarh ₹101.54 ₹89.47 0.00
7 Chhattisgarh ₹108.74 ₹102.34 0.00
8 Dadra and Nagar Haveli ₹99.90 ₹95.63 0.00
9 Daman and Diu ₹100.46 ₹96.35 0.00
10 Delhi ₹102.12 ₹95.20 0.00
11 Goa ₹104.13 ₹96.01 0.00
12 Gujarat ₹102.84 ₹98.98 0.00
13 Haryana ₹102.95 ₹95.60 0.00
14 Himachal Pradesh ₹100.57 ₹92.68 0.00
15 Jammu and Kashmir ₹105.00 ₹93.64 0.00
16 Jharkhand ₹106.65 ₹100.93 0.00
17 Karnataka ₹110.80 ₹98.23 0.00
18 Kerala ₹115.09 ₹103.42 0.00
19 Madhya Pradesh ₹114.97 ₹100.03 0.00
20 Maharashtra ₹113.32 ₹99.97 0.00
21 Manipur ₹106.82 ₹92.66 0.00
22 Meghalaya ₹102.60 ₹92.90 0.00
23 Mizoram ₹106.80 ₹95.67 0.00
24 Nagaland ₹105.84 ₹97.38 0.00
25 Odisha ₹109.63 ₹102.17 0.00
26 Puducherry ₹104.29 ₹94.08 0.00
27 Punjab ₹105.22 ₹95.15 0.00
28 Rajasthan ₹113.16 ₹98.23 0.00
29 Tamil Nadu ₹109.10 ₹101.12 0.00
30 Telangana ₹115.29 ₹103.49 0.00
31 Uttar Pradesh ₹102.37 ₹95.85 0.00
32 Uttarakhand ₹101.90 ₹97.16 0.00
33 West Bengal ₹113.59 ₹100.22 0.00

पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स कितना कर दिया गया है?

14 अगस्त से पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाला विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (SAED) शून्य कर दिया गया है। पहले यह ₹3.5 प्रति लीटर था।

डीजल पर विंडफॉल टैक्स कितना हुआ?

डीजल निर्यात पर SAED को ₹25.5 से घटाकर ₹24 प्रति लीटर कर दिया गया है।

ATF पर निर्यात शुल्क कितना हुआ?

विमान ईंधन यानी ATF के निर्यात पर SAED ₹22 से घटाकर ₹19.5 प्रति लीटर कर दिया गया है।

क्या घरेलू पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा?

इस फैसले से घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर सीधा असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि घरेलू खपत के लिए पेट्रोल और डीजल पर मौजूदा शुल्क दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

सरकार विंडफॉल टैक्स की समीक्षा क्यों करती है?

सरकार अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों और तेल कंपनियों की स्थिति को देखते हुए निर्यात पर लगने वाले अप्रत्याशित लाभ कर की हर पखवाड़े समीक्षा करती है।