सीडीएसएल आईपीएफ ‘अमर चित्रकथा’ के जरिये निवेशकों को कर रहा है जागरूक

Ads

सीडीएसएल आईपीएफ ‘अमर चित्रकथा’ के जरिये निवेशकों को कर रहा है जागरूक

  •  
  • Publish Date - August 17, 2026 / 07:37 PM IST,
    Updated On - August 17, 2026 / 07:37 PM IST

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (भाषा) सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड के निवेशक संरक्षण कोष (सीडीएसएल आईपीएफ) ने वित्तीय योजना बनाने और निवेश संबंधी सही निर्णय लेने में मदद करने के लिए बहुभाषी निवेशक जागरूकता फिल्म पेश की है।

एक बयान में कहा गया कि यह फिल्म अमर चित्र कथा के सहयोग से तैयार की गई है। इसमें निवेश से जुड़े जरूरी विषयों को रोचक कहानियों के जरिये सरल बनाया गया है, ताकि अलग-अलग क्षेत्रों और वर्गों के निवेशकों के लिए इन्हें आसानी से समझना और अपने जीवन से जोड़ना संभव हो।

सीडीएसएल आईपीएफ सचिवालय के प्रमुख सुदीश पिल्लई ने कहा, ‘‘सीडीएसएल आईपीएफ में हमारा मानना है कि वित्तीय शिक्षा सबसे प्रभावी तब होती है, जब जटिल विषयों को सरल और आसानी से समझ आने वाली कहानियों के माध्यम से बताया जाए।’’

उन्होंने कहा कि अकबर और बीरबल की कहानियों को वित्तीय योजना से जुड़े व्यावहारिक सुझावों के साथ जोड़कर बनाई गई यह बहुभाषी फिल्म अलग-अलग आयु वर्ग और क्षेत्रों के लोगों के लिए निवेश को समझना आसान बनाती है।

‘द गार्डन ऑफ प्रॉस्पेरिटी’ नाम की इस एनिमेशन फिल्म में अकबर और बीरबल एक नवविवाहित दंपति को शादी में मिले उपहारों की राशि का समझदारी से निवेश करने का तरीका समझाते हैं।

भाषा योगेश अजय

अजय