‘लोकमत टाइम्स एक्सीलेंस इन हेल्थकेयर अवार्ड्स’ का 5वां संस्करण 26 फरवरी को नागपुर में आयोजित होगा

Ads

‘लोकमत टाइम्स एक्सीलेंस इन हेल्थकेयर अवार्ड्स’ का 5वां संस्करण 26 फरवरी को नागपुर में आयोजित होगा

  •  
  • Publish Date - February 21, 2026 / 10:31 PM IST,
    Updated On - February 21, 2026 / 10:31 PM IST

नागपुर, 21 फरवरी (भाषा) ‘लोकमत टाइम्स एक्सीलेंस इन हेल्थकेयर अवार्ड्स’ समारोह का 5वां संस्करण 26 फरवरी को नागपुर में आयोजित किया जाएगा।

इस समारोह में महाराष्ट्र और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रकाश आबिटकर उपस्थित रहेंगे, जो विशिष्ट अतिथि होंगे।

ये पुरस्कार कई श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे, जिनमें दो लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार (एक पुरुष और एक महिला), पांच उत्कृष्ट योगदान पुरस्कार (तीन नागपुर से और दो नागपुर के बाहर से), एक युवा उपलब्धि पुरस्कार, एक विशेष जूरी पुरस्कार, एक सामाजिक सेवा पुरस्कार, एक अनुसंधान और विकास पुरस्कार, एक लोकमत टाइम्स इंटरनेशनल पुरस्कार और 25 लोकप्रिय पसंद पुरस्कार शामिल हैं।

नागपुर की महापौर नीता ठाकरे विशेष अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होंगी, जबकि लोकमत मीडिया समूह के अध्यक्ष और राज्यसभा के पूर्व सदस्य डॉ. विजय दर्डा भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

पुरस्कार विजेताओं का चयन स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के प्रतिष्ठित चिकित्सकों के अनुभवी निर्णायक मंडल द्वारा किया गया है। इस निर्णायक मंडल की अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जय देशमुख कर रहे हैं और वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. राजू खंडेलवाल इसके सचिव हैं।

‘लोकमत टाइम्स एक्सीलेंस इन हेल्थकेयर अवार्ड्स’ लोकमत मीडिया समूह की एक पहल है जिसका उद्देश्य क्षेत्र के चिकित्सा पेशे से जुड़े ऐसे प्रतिष्ठित लोगों को सम्मानित करना है जिन्होंने अपनी पेशेवर प्रतिबद्धता और समर्पण के माध्यम से समाज में उत्कृष्ट और अनुकरणीय योगदान दिया है।

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश