Narsinghpur Crime News / Image Source : FILE
नरसिंहपुर: Narsinghpur Crime News मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक वारदात सामने आई है। यहाँ 19 फरवरी की दरम्यानी रात एक 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ उसी के गांव के एक युवक, मोनू अग्रवाल ने दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने न केवल मासूम की अस्मत लूटी, बल्कि घटना के बाद पीड़िता और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना गाडरवारा थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण इलाके की है। आरोपी मोनू अग्रवाल ने नाबालिग को घर में अकेला पाकर इस घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी ने पीड़िता को बुरी तरह डराया-धमकाया ताकि वह किसी को कुछ न बता सके। लेकिन पीड़िता ने साहस दिखाते हुए पूरी आपबीती अपने परिजनों को सुनाई। Minor Rape Case इसके तुरंत बाद आक्रोशित परिजन गाडरवारा थाने पहुँचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और दुष्कर्म सहित विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मेडिकल परीक्षण और आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में नरसिंहपुर जेल भेज दिया गया है। इस मामले की जाँच अभी भी गंभीरता से जारी है ताकि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।
इन्हे भी पढ़ें:-