पीयूष गोयल की चीन के वाणिज्य मंत्री के साथ बैठक में द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों पर हुई चर्चा

Ads

पीयूष गोयल की चीन के वाणिज्य मंत्री के साथ बैठक में द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों पर हुई चर्चा

  •  
  • Publish Date - September 14, 2026 / 09:18 PM IST,
    Updated On - September 14, 2026 / 09:18 PM IST

नयी दिल्ली, 14 सितंबर (भाषा) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने चीन के अपने समकक्ष वांग वेंटाओ से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच व्यापार तथा आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने पर चर्चा की।

गोयल ने 12 सितंबर को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘चीन के वाणिज्य मंत्री वांग वेंटाओ से मुलाकात की और भारत-चीन व्यापार व आर्थिक संबंधों पर चर्चा की।’’

यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि चीन भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग 12-13 सितंबर को आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए यहां आए हुए थे।

दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार वित्त वर्ष 2025-26 में 7.9 प्रतिशत बढ़कर 127.7 अरब डॉलर हो गया, जो 2024-25 में 118.39 अरब डॉलर था।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय