डाक विभाग ने ड्रोन के जरिये चिट्ठी पहुंचाने के लिए उठाया कदम
डाक विभाग ने ड्रोन के जरिये चिट्ठी पहुंचाने के लिए उठाया कदम
नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (भाषा) डाक विभाग ने अरुणाचल प्रदेश के दूरदराज इलाकों में ड्रोन के माध्यम से चिट्ठी पहुंचाने के लिए परियोजना की व्यावहारिकता का पता लगाने को लेकर कदम उठाया है।
विभाग ने मंगलवार को बयान में कहा कि ‘प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट’ (पीओसी) यानी परियोजना की व्याहारिकता के समर्थन में साक्ष्य जुटाने के मकसद से शुरू की गयी पहल के सफल संचालन पर विभाग अन्य कठिन और पहाड़ी क्षेत्रों में चिट्ठी और अन्य सामान पहुंचाने के लिए ड्रोन के उपयोग का विस्तार करेगा।
डाक विभाग ने पीओसी के संचालन के लिए स्काई एयर मोबिलिटी के साथ समझौता किया है।
बयान में कहा गया है, ‘‘डाक विभाग ने कूरियर एक्सप्रेस और पार्सल बाजार में नवीनतम गतिविधियों के साथ तालमेल रखते हुए, 21 अक्टूबर, 2024 को अरुणाचल प्रदेश के नामसाई और लोहित जिले में स्थित क्रमश: चौखम डाकघर और नामसाई स्थित वाकरो ब्रांच डाकघर के बीच ड्रोन के माध्यम से चिट्ठी पहुंचाने को लेकर पीओसी शुरू किया।’’
इसके तहत चौखम डाकघर से एक ड्रोन सुबह 10.40 बजे चला और वाकरो ब्रांच डाकघर पर 11.02 बजे पहुंचा।
बयान में कहा गया है कि वापसी की यात्रा में, ड्रोन सुबह 11.44 बजे वाकरो ब्रांच डाकघर से उड़ा और दोपहर 12.08 बजे चौखम डाकघर पहुंचा। वाकरो ब्रांच डाकघर चौखम डाकघर से 45 किमी की दूरी पर स्थित है।
पहाड़ी इलाके के कारण चौखम डाकघर से वाकरो ब्रांच डाकघर के बीच चिट्ठी पहुंचने का मौजूदा समय लगभग 2 से 2.5 घंटे है क्योंकि चिट्ठी और अन्य पार्सल अरुणाचल प्रदेश राज्य परिवहन सेवाओं की बसों के माध्यम से ले जाया जाता है। पर्यावरण-अनुकूल ड्रोन के माध्यम से चिट्ठी पहुंचाने से दोनों स्थानों के बीच लगने वाला समय कम होकर 22-24 मिनट हो गया है।
बयान के अनुसार, डाक विभाग इस परियोजना के सफल संचालन पर अन्य कठिन और पहाड़ी क्षेत्रों में चिट्ठी और पार्सल पहुंचाने के लिए ड्रोन के उपयोग का विस्तार करेगा।
भाषा रमण अजय
अजय
लेखक के बारे में
Web Title: डाक विभाग ने ड्रोन के जरिये चिट्ठी पहुंचाने के लिए उठाया कदम
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pmएसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pm