एनएचपीसी की सुबनसिरी लोअर जलविद्युत परियोजना की चौथी इकाई से बिजली आपूर्ति शुरू

Ads

एनएचपीसी की सुबनसिरी लोअर जलविद्युत परियोजना की चौथी इकाई से बिजली आपूर्ति शुरू

  •  
  • Publish Date - May 5, 2026 / 06:04 PM IST,
    Updated On - May 5, 2026 / 06:04 PM IST

नयी दिल्ली, पांच मई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनएचपीसी ने 2,000 मेगावाट क्षमता वाली सुबनसिरी लोअर जलविद्युत परियोजना की चौथी इकाई से वाणिज्यिक रूप से बिजली आपूर्ति शुरू कर दी है।

एनएचपीसी अरुणाचल प्रदेश और असम की सीमा पर उत्तर लखीमपुर के पास इस जलविद्युत परियोजना का निर्माण कर रही है। इसमें 250-250 मेगावाट की आठ इकाइयां शामिल हैं और इसकी अनुमानित लागत लगभग 27,000 करोड़ रुपये है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, ‘‘सुबनसिरी लोअर जलविद्युत परियोजना की चौथी इकाई का वाणिज्यिक संचालन आठ मई, 2026 की मध्यरात्रि से शुरू हो गया है।’

एनएचपीसी ने बताया कि अब तक इस परियोजना की चार इकाइयों से वाणिज्यिक उत्पादन शुरू हो चुका है, जबकि शेष इकाइयों को चरणबद्ध तरीके से चालू किया जाएगा और इसकी जानकारी समय-समय पर दी जाएगी।

यह परियोजना भारत में अब तक की सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजना है।

भाषा योगेश रमण

रमण