नयी दिल्ली, 22 मई (भाषा) प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स लिमिटेड का जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 10 गुना होकर 250.1 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी का शुद्ध लाभ पिछले वर्ष की समान अवधि में 25 करोड़ रुपये था।
प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि जनवरी-मार्च तिमाही में कुल आय भी दोगुने से अधिक होकर 4,143.5 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 1,589.3 करोड़ रुपये थी।
गत वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ दो गुना से अधिक होकर 1,195.5 करोड़ रुपये रहा जो 2024-25 में 467.5 करोड़ रुपये था। कुल आय 7,735.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 13,195.5 करोड़ रुपये हो गई।
बेंगलुरु स्थित प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स लिमिटेड देश के प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर में से एक है।
भाषा निहारिका
निहारिका