रुपया 95.73 प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर रुख के साथ बंद
रुपया 95.73 प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर रुख के साथ बंद
मुंबई, 19 अगस्त (भाषा) अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया महज एक पैसे की मजबूती के साथ 95.73 पर लगभग अपरिवर्तित रुख के साथ बंद हुआ। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से घरेलू मुद्रा पर दबाव है।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजार में निरंतर बिकवाली से रुपये पर और दबाव पड़ा, जबकि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के हस्तक्षेप तथा विदेशी पूंजी का निवेश बढ़ने से भारतीय मुद्रा को कुछ समर्थन मिला।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.72 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह डॉलर के मुकाबले 95.72 से 95.76 के सीमित दायरे में रहा। अंत में यह 95.73 प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से मात्र एक पैसे की मजबूती है।
रुपया मंगलवार को 13 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.74 पर बंद हुआ था।
एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में गिरावट के कारण रुपया थोड़ी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। लेकिन कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक अनिश्चितता के बीच यह बढ़त सीमित है।
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत बढ़कर 99.85 पर रहा।
घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 325.78 अंक यानी 0.42 प्रतिशत टूटकर 76,909.68 अंक पर जबकि निफ्टी 76.60 अंक यानी 0.32 प्रतिशत फिसलकर 24,078.30 अंक पर बंद हुआ।
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा कारोबार में 0.92 प्रतिशत बढ़कर 91.86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 407.99 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


