अधिकांश तेल-तिलहनों के भाव स्थिर, बिनौले में सुधार

Ads

अधिकांश तेल-तिलहनों के भाव स्थिर, बिनौले में सुधार

  •  
  • Publish Date - March 27, 2026 / 08:59 PM IST,
    Updated On - March 27, 2026 / 08:59 PM IST

नयी दिल्ली, 27 मार्च (भाषा) आयातित खाद्यतेलों के ऊंचे दामों के बीच बेहद सुस्त कामकाज के कारण देश के तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को अधिकांश तेल-तिलहनों के दाम स्थिर बने रहे। आवक कम रहने के बीच केवल बिनौला तेल के दाम में मामूली सुधार दर्ज हुआ।

मलेशिया एक्सचेंज 3.30 बजे लगभग एक प्रतिशत मजबूत बंद हुआ था और यहां शाम का कारोबार बंद रहेगा। शिकॉगो एक्सचेंज में फिलहाल सुधार जारी है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि आयातित खाद्यतेलों के दाम विदेशों में मजबूत हुए हैं और इस तेजी का असर देश के बाजारों में भी हो रहा है। इस तेजी के बीच देशी तेल-तिलहन ही फिलहाल स्थिति को संभाले हुए हैं।

इसमें अभी सरसों, सोयाबीन, कपास नरमा (नरमा से मिलने वाला बिनौला) जैसे तिलहन ही स्थिति को काबू में रखे हुए हैं। लेकिन लगभग 60 प्रतिशत की आयात पर निर्भरता को देखते हुए यह कब तक काम आयेगा, यह एक गंभीर सवाल है। इसे देखते हुए भी खाद्य तेल-तिलहनों के मामले में आत्मनिर्भरता हासिल करना बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है।

उन्होंने कहा कि बाजार में कपास नरमा और सूरजमुखी के दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से नीचे चल रहे हैं। इस ओर सरकार को ध्यान देना होगा।

सूत्रों ने कहा कि मंडियों में कपास नरमा की आवक पहले के 100 लाख गांठ से क्रमश: घटता-घटता आज मात्र 45 हजार गांठ रह गया। आवक की कमी और मांग बढ़ने के कारण बिनौला तेल कीमत में मामूली सुधार आया।

उन्होंने कहा कि अन्य देशी तेल-तिलहनों की भी मांग है लेकिन कामकाज सामान्य रहने के बीच सरसों, मूंगफली, सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन जैसे बाकी अन्य तेल-तिलहनों के दाम स्थिर बने रहे।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 7,000-7,025 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 7,175-7,650 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 17,350 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,735-3,035 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,700 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,445-2,545 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,445-2,590 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 16,200 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,650 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,200 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 13,350 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,600 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,100 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 14,000 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 5,650-5,700 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 5,250-5,400 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण