ज्यादातर तेल-तिलहनों के भाव टूटे

Ads

ज्यादातर तेल-तिलहनों के भाव टूटे

  •  
  • Publish Date - September 6, 2023 / 07:42 PM IST,
    Updated On - September 6, 2023 / 07:42 PM IST

नयी दिल्ली, छह सितंबर (भाषा) वैश्विक बाजारों में सुधार के रुख के बीच खाद्य तेल आयातकों द्वारा बंदरगाहों पर लागत के मुकाबले कम दाम पर बिकवाली करने से देश के थोक तेल-तिलहन बाजार में बुधवार को मूंगफली, सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल की थोक कीमतों में गिरावट दर्ज हुई। वहीं सस्ते आयातित तेलों के आगे बेपड़ता (महंगा) बैठने तथा ऊंची कीमत की वजह से सरसों तथा बिनौला तेल कीमतें पूर्वस्तर पर बनी रहीं।

शिकॉगो और मलेशिया एक्सचेंज में फिलहाल मामूली सुधार चल रहा है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कच्चे पामतेल का प्रसंस्करण कर पामोलीन तेल बनाने और कच्चे सूरजमुखी तेल से रिफाइंड बनाने में रिफायनिंग कंपनियों को इन दोनों खाद्य तेलों का भाव एकसमान बैठ रहा है। बेशक खुदरा बाजार में इनके दाम में पर्याप्त अंतर हो। प्रसंस्करणकर्ता मिलों को इन दोनों तेलों के दाम रिफाइंड करने के बाद 79 रुपये लीटर बैठता है जो सस्ते आयात की अनूठी तस्वीर को पेश करता है। यह स्थिति आयातित सूरजमुखी सहित अन्य खाद्य तेलों के बंदरगाह पर लागत से कम दाम पर बेचे जाने की वजह से पैदा हुई है।

दूसरी ओर विदेशी सस्ते आयातित तेलों के मुकाबले ऊंचे दाम होने की वजह से मांग प्रभावित होने के कारण सरसों तेल-तिलहन और बिनौला तेल के भाव पूर्ववत बने रहे। वैसे बिनौला के माल की कमी है। किसान भी कम दाम पर सरसों बेचने से परहेज कर रहे हैं।

बुधवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 5,600-5,650 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 7,640-7,690 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 18,350 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल 2,680-2,965 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 10,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,755 -1,850 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,755 -1,865 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी – 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,825 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,775 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 8,125 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 8,000 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 9,000 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 9,180 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 8,325 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 5,065-5,160 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,830-4,925 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का)- 4,015 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय