पंजाब में 2.5 लाख किसानों को बड़ी सौगात, 50 फीसदी सब्सिडी में मिलेगा गेहूं बीज

Ads

पंजाब में 2.5 लाख किसानों को बड़ी सौगात, 50 फीसदी सब्सिडी में मिलेगा गेहूं बीज

  •  
  • Publish Date - November 1, 2020 / 11:55 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

चंडीगढ़, एक नवंबर (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रविवार को रबी सत्र में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर प्रमाणित गेहूं के बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग की ‘गेहूं बीज सब्सिडी नीति 2020-21’ को मंजूरी दी।

पढ़ें- जशपुर के जवान की लद्दाख में मौत, ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा, विशेष व…

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि कुल 1.85 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज लगभग 2.5 लाख किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए 18.50 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।

विज्ञप्ति में कहा गया कि बीजों की कुल लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम 1,000 रुपये प्रति क्विंटल के बराबर सब्सिडी सीधे आवेदक किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी।

ये भी पढ़ें- विवादित टिप्पणी को लेकर बौखलाए भाजपा नेता, कहा- सत्ता में आते ही का…

गेहूं के बीज के लिए सब्सिडी अधिकतम पांच एकड़ खेत के लिए दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने सब्सिडी युक्त बीज के लिए छोटे और सीमांत किसानों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।