Railway Ticket Cancellation Rules: टिकट कैंसिलेशन नियम में बड़े बदलाव की तैयारी! जानिए क्या होगा रिफंड का नया फॉर्मूला और कितना मिलेगा फायदा!
Railway Ticket Cancellation Rules: भारतीय रेलवे जल्द नए टिकट कैंसिलेशन नियम लागू करने वाला है। नए नियम के अनुसार देर से टिकट रद्द करने पर अधिक चार्ज लगेगा, जबकि समय पर कैंसिल करने पर ज्यादा रिफंड मिलेगा। इसका मकसद यात्रियों को समय पर निर्णय लेने और सुविधा के साथ स्मार्ट बुकिंग सुनिश्चित करना है।
(Railway Ticket Cancellation Rules/ Image Credit: IBC24 News)
- नए नियम यात्रियों को समय पर टिकट कैंसिल करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
- देर से टिकट रद्द करने पर भारी कटौती लागू होगी।
- 72 घंटे से पहले कैंसिलेशन पर अधिकतम रिफंड मिलेगा।
नई दिल्ली: Railway Ticket Cancellation Rules: भारतीय रेलवे कन्फर्म टिकट कैंसिलेशन नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है। फिलहाल इन नियमों में बदलाव की आधिकारिक तारीख नहीं आई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार जल्द ही इसकी घोषणा की जा सकती है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी हाल ही में इन बदलावों के संकेत दिए थे। नए नियमों का मकसद यात्रियों को समय पर निर्णय लेने के लिए प्रेरित करना और आखिरी समय पर टिकट कैंसिल करने पर होने वाले नुकसान को नियंत्रित करना है।
टिकट रद्द करने पर समय के हिसाब से रिफंड
नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को टिकट कैंसिल कराने पर समय के हिसाब से रिफंड मिलेगा। अगर कोई यात्री यात्रा शुरू होने से 72 घंटे पहले टिकट रद्द करता है, तो उसे अधिकतम रिफंड मिलेगा और केवल न्यूनतम कैंसिलेशन शुल्क काटा जाएगा। वहीं, अगर टिकट 72 से 24 घंटे पहले कैंसिल किया जाता है, तो कुल किराए का 25 प्रतिशत काटा जाएगा।
वहीं, ट्रेन के रवाना होने से 24 से 8 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर यात्रियों को केवल 50 प्रतिशत राशि वापस मिलेगी और ट्रेन के रवाना होने से 8 घंटे से कम समय में टिकट कैंसिल करने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा। इस तरह नए नियम यात्रियों को समय पर कैंसिल करने के लिए प्रेरित करेंगे और आखिरी समय में रद्द करने पर ज्यादा शुल्क कटेगा।
प्रस्तावित नए नियम
- 72 घंटे से पहले कैंसिलेशन: अधिकतम रिफंड मिलेगा, केवल फ्लैट चार्ज कटेगा।
- 24 से 72 घंटे पहले कैंसिलेशन: टिकट राशि का 25 प्रतिशत कटेगा।
- 8 से 24 घंटे पहले कैंसिलेशन: केवल 50 प्रतिशत राशि वापस मिलेगी।
- 8 घंटे से कम समय में कैंसिलेशन: कोई रिफंड नहीं मिलेगा।
इन यात्रियों पर ज्यादा प्रभाव
इन नए नियमों का सबसे अधिक प्रभाव उन यात्रियों पर पड़ेगा जिनके ट्रैवल प्लान अक्सर बदलते रहते हैं। खासकर बिजनेस ट्रैवलर्स, तत्काल टिकट लेने वाले यात्री और ऐसे परिवार जिनकी प्लानिंग अचानक बदलती रहती है, उन्हें ज्यादा नुकसान हो सकता है। ऐसे यात्रियों को अब अपने टिकट कैंसिलेशन का निर्णय समय पर लेना होगा।
इन्हें भी पढ़ें:
- Garena Free Fire Max Redeem Code Today: फटाफट ऐसे रिडीम करें कोड्स और फ्री में पाएं गियर, स्किन्स और एक्सक्लूसिव आइटम!
- Naxal Mukt CG: छत्तीसगढ़ नक्सलमुक्त होते ही गदगद हुए विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री शाह का जताया आभार, कहा- ‘अब शुरू होगा विकास का नया दौर’
- PM Modi Assam Visit: असम में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज! चाय बागान पर पहुंचकर महिलाओं से की मुलाकात… फिर सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कुछ खास

Facebook


