राजपूताना स्टेनलेस के आईपीओ को पहले दिन 30 प्रतिशत अभिदान मिला

Ads

राजपूताना स्टेनलेस के आईपीओ को पहले दिन 30 प्रतिशत अभिदान मिला

  •  
  • Publish Date - March 9, 2026 / 07:23 PM IST,
    Updated On - March 9, 2026 / 07:23 PM IST

नयी दिल्ली, नौ मार्च (भाषा) राजपूताना स्टेनलेस लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के पहले दिन 30 प्रतिशत अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, आईपीओ को 63,04,430 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं, जबकि 2,09,00,000 शेयरों की पेशकश की गई है।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को 99 प्रतिशत अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के कोटा को 65 प्रतिशत अभिदान मिला। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आईआईआई) के हिस्से को चार प्रतिशत अभिदान मिला।

आरंभिक सार्वजनिक निर्गम में 1,46,50,000 इक्विटी शेयर तक का ताजा निर्गम और 62,50,000 इक्विटी शेयर तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। पेशकश के लिए मूल्य दायरा 116-122 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

यह आईपीओ बुधवार को बंद होगा।

राजपूताना स्टेनलेस ने एंकर निवेशक शाइन स्टार बिल्ड कैप से 10 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

यह फर्म स्टेनलेस-स्टील के कई उत्पाद बनाती है, जिसमें बिलेट्स, फोर्जिंग इनगॉट्स, रोल्ड ब्लैक बार्स, रोल्ड ब्राइट बार्स, फ्लैट्स, पट्टी और अन्य सहायक उत्पाद शामिल हैं।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय