Moradabad News: भाजपा विधायक के बेटे पर सनसनीखेज आरोप, इस बहाने होटल में बुलाकर की मारपीट, जांच में जुटी पुलिस

Ads

भाजपा विधायक के बेटे पर सनसनीखेज आरोप, इस बहाने होटल में बुलाकर की मारपीट, Sensational allegations against BJP MLA's son

  •  
  • Publish Date - March 9, 2026 / 11:56 PM IST,
    Updated On - March 10, 2026 / 12:23 AM IST

अब्दुल्ला खान, मुरादाबाद। Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां भाजपा विधायक के बेटे पर एक डॉक्टर के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि उन्हें होटल में बुलाकर गाली-गलौज और मारपीट की गई, जिसमें वे घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार यह मामला पाकबड़ा थाना क्षेत्र का है। पीड़ित डॉक्टर लक्ष्मण ने आरोप लगाया है कि ठाकुर रामवीर सिंह के बेटे विक्की और उनके साथियों ने उनके साथ मारपीट की। घायल डॉक्टर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित डॉक्टर का कहना है कि समाथल रोड स्थित उनके आयुष्मान अस्पताल को कुछ समय पहले स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया था। इसी बीच विधायक के बेटे विक्की ने उन्हें फोन कर पाकबड़ा थाना क्षेत्र के हाईवे पर स्थित एक निजी होटल में बुलाया। डॉक्टर के अनुसार उन्हें बताया गया था कि वहां स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं, जो अस्पताल की सील खुलवाने में मदद कर सकते हैं। डॉक्टर का आरोप है कि जब वह होटल पहुंचे तो वहां कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। इसके बजाय विधायक का बेटा विक्की और उसके कुछ साथी वहां मौजूद थे। आरोप है कि वहां पहुंचते ही उनके साथ गाली-गलौज की गई और फिर मारपीट शुरू कर दी गई, जिससे वह घायल हो गए।

हालांकि विधायक के बेटे विक्की ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि उन्होंने न तो डॉक्टर को होटल में बुलाया और न ही किसी प्रकार की मारपीट की घटना हुई है। उन्होंने इसे अपने और अपने परिवार की छवि खराब करने की साजिश बताया है। फिलहाल मुरादाबाद पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ेंः-