रामचंद्र प्रसाद सिंह ने केंद्रीय इस्पात मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया

रामचंद्र प्रसाद सिंह ने केंद्रीय इस्पात मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया

रामचंद्र प्रसाद सिंह ने केंद्रीय इस्पात मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: July 8, 2021 6:24 am IST

नयी दिल्ली, आठ जुलाई (भाषा) रामचंद्र प्रसाद सिंह ने गुरुवार को देश के नए इस्पात मंत्री का पदभार संभाल लिया।

उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान की जगह ली, जिन्हें मोदी सरकार के नवीनतम कैबिनेट फेरबदल में शिक्षा मंत्रालय के साथ कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सिंह जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) नेता हैं, जो राज्यसभा में बिहार का प्रतिनिधित्व करते हैं।

वह 1984 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं और उन्होंने विभिन्न पदों पर रहकर 25 वर्षों से अधिक समय तक सेवा की है।

सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘‘मैं नया हूं… मैं चीजों को समझने और सीखने की कोशिश करूंगा, जिसके बाद ही मैं बेहतर बता सकूंगा।’’

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में