हाजिर मांग के कारण कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग के कारण कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - January 27, 2021 / 12:19 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

नयी दिल्ली, 27 जनवरी (भाषा) मजबूत हाजिर मांग की वजह से कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा बाजार में कच्चा तेल की कीमत बुधवार को 25 रुपये की तेजी के साथ 3,864 रुपये प्रति बैरल हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी महीने में डिलिवरी वाले कच्चा तेल अनुबंध की कीमत 25 रुपये यानी 0.85 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,864 रुपये प्रति बैरल हो गयी। इसमें 2,705 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में कच्चातेल कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड का भाव 0.84 प्रतिशत की तेजी के साथ 53.05 डॉलर प्रति बैरल चल रहा था जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.79 प्रतिशत की तेजी के साथ 56.35 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश