एचडीएफसी बैंक के अंशकालिक चेयरमैन के रूप में राजीव कुमार की नियुक्ति को मिली आरबीआई की मंजूरी

Ads

एचडीएफसी बैंक के अंशकालिक चेयरमैन के रूप में राजीव कुमार की नियुक्ति को मिली आरबीआई की मंजूरी

  •  
  • Publish Date - July 15, 2026 / 06:33 PM IST,
    Updated On - July 15, 2026 / 06:33 PM IST

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (भाषा) एचडीएफसी बैंक ने बुधवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को तीन साल के लिए बैंक के अंशकालिक चेयरमैन के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कुमार की नियुक्ति 15 जुलाई, 2026 से प्रभावी होगी।

मौजूदा अंतरिम चेयरमैन केकी मिस्त्री बैंक के गैर-कार्यकारी, गैर-स्वतंत्र निदेशक के रूप में बने रहेंगे।

कुमार देश के मुख्य चुनाव आयुक्त और वित्त सचिव रह चुके हैं। उन्होंने 2017-2020 के दौरान वित्तीय सेवा विभाग का सचिव रहते हुए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के पुनरुद्धार और वित्तीय क्षेत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

बैंक ने कहा कि कुमार के कार्यकाल के दौरान बैंकिंग प्रणाली में सुधार के लिए भी कई अहम कदम उठाए गए। उनके विभाग में शामिल होने के कुछ ही समय बाद लगभग 3.38 लाख फर्जी कंपनियों के खातों पर रोक लगाई गई, जिससे काले धन के नेटवर्क पर प्रहार हुआ। इसके बाद पोंजी जमा योजनाओं पर भी सख्ती की गई।

बैंक ने कहा कि कुमार की पहल ने ‘दोहरे बही-खाते’ की समस्या के समाधान में मदद की और ऋण अनुशासन बहाल करते हुए ऋणदाता एवं कर्जदार के संबंधों को मजबूत किया।

कुमार के कार्यकाल में अवैध वित्तीय गतिविधियों पर कार्रवाई, सहकारी बैंकों की निगरानी को सुदृढ़ करने और बड़े चूक मामलों में जवाबदेही तय करने जैसे कदम उठाए गए। इसके अलावा, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी डाली गई।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय