आरबीआई सात दिवसीय वीआरआरआर नीलामी के जरिये बैंक प्रणाली में आज डालेगी दो लाख करोड़ रुपये

Ads

आरबीआई सात दिवसीय वीआरआरआर नीलामी के जरिये बैंक प्रणाली में आज डालेगी दो लाख करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - April 10, 2026 / 01:44 PM IST,
    Updated On - April 10, 2026 / 01:44 PM IST

मुंबई, 10 अप्रैल (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) सात दिन की वैरिएबल रेट रेपो’ (वीआरआर) नीलामी के जरिये शुक्रवार को बैंकिंग प्रणाली में दो लाख करोड़ रुपये की अस्थायी नकदी डालेगी।

केंद्रीय बैंक ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ वर्तमान में मौजूद अस्थायी अधिशेष नकदी को देखते हुए शुक्रवार को वीआरआरआर नीलामी करने का निर्णय किया गया है।’’

यह नीलामी दोपहर दो बजे से ढाई बजे के बीच होगी। इन निधियों की वापसी 17 अप्रैल को होगी।

सरकारी प्रतिभूतियों (जी-सेक) की परिपक्वता के कारण बैंकिंग प्रणाली में नकदी काफी अधिक हो गई है।

भाषा निहारिका

निहारिका