बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोया तेल कीमतों में सुधार

Ads

बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोया तेल कीमतों में सुधार

  •  
  • Publish Date - March 15, 2021 / 08:38 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) हाजिर बाजार में सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण वायदा कारोबार में सोमवार को रिफाइंड सोया तेल का दाम आठ रुपये की तेजी के साथ 1,287 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में मार्च माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंध का भाव आठ रुपये यानी 0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,287 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया। इस अनुबंध में 7,975 लॉट के लिये सौदे किये गये।

अप्रैल माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंध का भाव नौ रुपये यानी 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,284.5 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया। इस अनुबंध में 56,345 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण मुख्यत: यहां वायदा कारोबार में रिफाइंड सोया तेल कीमतों में लाभ दर्ज हई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश