बढ़ती मांग से रिफाइंड सोयातेल वायदा कीमतों में सुधार

बढ़ती मांग से रिफाइंड सोयातेल वायदा कीमतों में सुधार

बढ़ती मांग से रिफाइंड सोयातेल वायदा कीमतों में सुधार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:37 pm IST
Published Date: June 2, 2021 10:33 am IST

नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में बुधवार को रिफाइंड सोया तेल का दाम 40 पैसे की तेजी के साथ 1,387 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में मई माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंध का भाव 40 पैसे यानी 0.03 प्रतिशत के सुधार के साथ 1,387 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया। इस अनुबंध में 14,725 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण यहां वायदा कारोबार में रिफाइंड सोया तेल भाव में सुधार आया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में