रेलिगेयर ब्रोकिंग ने विजय कुमार गोयल को प्रबंध निदेशक नियुक्त किया

Ads

रेलिगेयर ब्रोकिंग ने विजय कुमार गोयल को प्रबंध निदेशक नियुक्त किया

  •  
  • Publish Date - February 9, 2026 / 05:58 PM IST,
    Updated On - February 9, 2026 / 05:58 PM IST

नयी दिल्ली, नौ फरवरी (भाषा) रेलिगेयर ब्रोकिंग ने विजय कुमार गोयल को प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को जानकारी दी।

रेलिगेयर ब्रोकिंग से जुड़ने से पहले गोयल ‘एक्जिक्यूटिव कोच’ और ‘बिजनेस ग्रोथ कंसल्टेंट’ के तौर पर सेवाएं देते थे।

ब्रोकरेज हाउस ने बयान में कहा कि अपनी नई भूमिका में गोयल रेलिगेयर ब्रोकिंग के विकास एजेंडा को आगे बढ़ाने, ग्राहक जुड़ाव को मजबूत करने तथा कंपनी की डिजिटल एवं अनुसंधान क्षमताओं को और सशक्त बनाने के लिए जिम्मेदार होंगे।

बैंकिंग एवं वित्तीय सेवा क्षेत्र में तीन दशक से अधिक के अनुभव के साथ गोयल ब्रोकिंग, रिटेल एनबीएफसी, एसेट मैनेजमेंट, निवेश एवं बीमा उत्पाद वितरण, निजी संपदा प्रबंधन और किफायती गृह वित्त जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखते हैं।

गोयल ने आदित्य बिड़ला समूह के साथ भी 11 वर्ष काम किया जहां उन्होंने कई वित्तीय सेवा कारोबार क्षेत्रों में अहम भूमिका निभाई।

रेलिगेयर एंटरप्राइजेज के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (समूह) इंद्रनील चौधरी ने कहा कि गोयल की ‘‘ नियुक्ति कंपनी के विकास के अगले चरण को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित होगी।’’

भाषा निहारिका अजय

अजय