Removes ATM Charges: हड़ताल से पहले बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत? सरकारी बैंकों ने हटाया ATM चार्ज, जानें अब कितनी है फ्री लिमिट

Removes ATM Charges: 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल प्रस्तावित है। इससे पहले सरकारी बैंकों की ओर से ATM चार्ज (Removes ATM Charges) को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। बताया जा रहा है कि ATM शुल्क हटा दिया गया है।

Removes ATM Charges: हड़ताल से पहले बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत? सरकारी बैंकों ने हटाया ATM चार्ज, जानें अब कितनी है फ्री लिमिट

(Removes ATM Charges/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: September 27, 2026 / 12:01 pm IST
Published Date: September 27, 2026 11:59 am IST
HIGHLIGHTS
  • 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारियों की हड़ताल प्रस्तावित है।
  • कुछ सरकारी बैंकों ने अतिरिक्त ATM शुल्क माफ करने की जानकारी दी है।
  • हड़ताल के दौरान दूसरे बैंकों के ATM से भी कैश निकाला जा सकेगा।

बिजनेस: Removes ATM Charges: देशभर में 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल प्रस्तावित है। इस दौरान बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता है। ग्राहकों को राहत देने कते लिए कुछ सरकारी बैंकों ने ATM से नगदी निकालने (Removes ATM Charges) पर लगने वाले अतिरिक्त शुल्क को अस्थायी रुप से माफ करने की जानकारी दी है। इससे हड़ताल के दौरान ATM इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी।

अतिरिक्त ATM शुल्क नहीं लेने का फैसला

बताई गई व्यवस्था के अनुसार, हड़ताल के तीन दिनों में ग्राहक अपने बैंक के साथ-साथ दूसरे बैंकों के ATM से भी पैसे निकाल सकेंगे। सामान्य तौर पर तय मुफ्त ट्रांजैक्शन सीमा पार करने पर अतिरिक्त शुल्क लगाया जाता था। लेकिन हड़ताल के दौरान इस अतिरिक्त शुल्क को माफ (Removes ATM Charges) किए जाने की बात कही गई है। अब इन तीन दिनों के बीच पैसा निकालने पर ये बैंक कस्टमर से कोई अतिरक्त चार्ज नहीं लेंगे।

इन सरकारी बैंकों ने दी जानकारी

SBI, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक समेत कई सरकारी बैंकों ने इस संबंध में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया माध्यमों पर जानकारी साझा की है। सामान्य नियमों के तहत ग्राहक अपने बैंक के ATM से हर महीने निर्धारित संख्या में मुफ्त कैश निकासी कर सकते हैं। दूसरे बैंक के ATM के लिए महानगरों और अन्य क्षेत्रों में तय मुफ्त ट्रांजैक्शन से ज्यादा बार पैसे निकालने पर कोई अतिरिक्त शुल्क (Removes ATM Charges) नहीं देना पड़ेगा।

 

बैंक कर्मचारी क्यों कर रहे हैं हड़ताल?

यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले प्रस्तावित है। बैंक कर्मचारी संगठनों की प्रमुख मांगों में सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करना शामिल है। हड़ताल में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के कर्मचारियों के भी शामिल होने की बात कही गई है। हड़ताल से पहले ATM शुल्क में दी गई यह अस्थायी राहत ग्राहकों के लिए काफी राहत देने वाली खबर है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।